dnd kmp expressway opening related latest update pm modi can inaugurate DND KMP Expressway : डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए रहें तैयार! ओपनिंग को लेकर क्या अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

DND KMP Expressway : डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए रहें तैयार! ओपनिंग को लेकर क्या अपडेट

DND KMP Expressway : डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार कर रहे एनसीआर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक यह एक्सप्रेसवे इसी महीने शुरू होने के आसार हैं।

Mon, 1 June 2026 06:48 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
DND KMP Expressway : डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए रहें तैयार! ओपनिंग को लेकर क्या अपडेट

दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे जून में ही शुरू होने की पूरी संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन करवाने की तैयारी है। करीब 59 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने से दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद के बीच आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, लेकिन इस एक्सप्रेसवे से राजस्थान, गुरुग्राम और नूंह के बीच बीच आवाजाही करने वालों पर टोल टैक्स का बोझ और बढ़ सकता है।

मौजूदा समय में यह एक्सप्रेसवे मंडकौला से दिल्ली के मीठापुर तक वाहनों के लिए पूरी तरह खुला हुआ है। कालिंदी कुंज तक इस एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड पर ट्रैफिक चल रहा है, जबकि दिल्ली के महारानी बाग तक के हिस्से का कार्य अंतिम चरण में है। इस माह उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DND से सीधे पहुंचेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्लान

एनएचएआई के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली क्षेत्र में करीब नौ किलोमीटर लंबा हिस्सा एलिवेटेड बनाया गया है। एलिवेटेड हिस्से के निर्माण की लागत सामान्य सड़क की तुलना में काफी अधिक होती है। सूत्रोंका कहना है कि जब महारानी बाग तक पूरा एक्सप्रेसवे चालू होगा तो इसकी टोल दरों में परिवर्तन किया जाएगा।

जाम में नहीं फंसना पड़ेगा

डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे शुरू होने का सबसे बड़ा लाभ दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों को मिलेगा। मौजूदा समय में बदरपुर बॉर्डर से आश्रम चौक तक हाईवे पर जाम लगा रहता है। एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद वाहन चालक आगरा हाईवे के बजाय डीएनडी एक्सप्रेसवे से सफर कर महारानी बाग तक डीएनडी फ्लाईओवर तक आवाजाही कर सकेंगे। सराय काले खां तक भी जा सकेंगे। इससे दिल्ली और नोएडा की ओर जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए फ्लाईओवर, द्वारका एक्सप्रेसवे तक सिग्नल फ्री होगा रोड

दिल्ली-फरीदाबाद में टोल प्लाजा नहीं होगा

फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने वाले स्थानीय वाहन चालकों को इस एक्सप्रेसवे के उपयोग पर अतिरिक्त टोल नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली और फरीदाबाद में टोल टैक्स प्लाजा स्थापित नहीं होगा। वहीं गुरुग्राम, सोहना, केएमपी एक्सप्रेसवे, राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को बढ़ी हुई टोल दरों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से पहले किरंज गांव के पास डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा बना हुआ है।

4,463 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ कॉरिडोर

गौरतलब है कि, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते 19 मई को दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बनाए गए डीएनडी-फरीदाबाद-सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। गडकरी ने कहा था कि इस 59 किमी लंबे हाई-स्पीड छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर के पूरा होने से एनसीआर में यातायात को रफ्तार मिलेगी तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट तक बेहतर नॉन स्टॉप कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 4,463 करोड़ रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का DND टू जैतपुर का हिस्सा तैयार, यहां एंट्री-एग्जिट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।