dmrc multilevel parking plan iffco chowk guru dronacharya metro station gurugram गुरुग्राम में मेट्रो यात्रियों के लिए गुड न्यूज, DMRC इन 2 स्टेशनों पर बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में मेट्रो यात्रियों के लिए गुड न्यूज, DMRC इन 2 स्टेशनों पर बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग

Gurugram News : मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। DMRC अब गुरुग्राम के इफ्को चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर भी दिल्ली के जनकपुरी और रोहिणी की तरह बहुमंजिला पार्किंग बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए HSVP से अनुमति मांगी गई है, जिससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

Sat, 11 April 2026 09:41 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में मेट्रो यात्रियों के लिए गुड न्यूज, DMRC इन 2 स्टेशनों पर बनाएगा मल्टीलेवल पार्किंग

Gurugram News : दिल्ली के जनकपुरी, रोहिणी और राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर गुरुग्राम के इफको चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर भी बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस सिलसिले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से अनुमति मांगी है।

डीएमआरसी की भूमि शाखा के वरिष्ठ महाप्रबंधक पीसी चौहान ने एचएसवीपी की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को पत्र लिखकर अनुमति देने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आधार पर इन बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। पीपीपी आधार पर दिल्ली में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के कई सेक्टरों में 400 से ज्यादा मकानों को HSVP के नोटिस, जानिए वजह

पत्र के मुताबिक, हरियाणा सरकार और डीएमआरसी के बीच में 17 नवंबर, 2006 को दिल्ली बॉर्डर से लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो संचालन को लेकर समझौता हुआ था। गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग के लिए 3916 वर्गमीटर और इफको चौक पर 6279 वर्गमीटर जमीन मुहैया करवाई थी।

मौजूदा समय में एमजी रोड स्थित इस दोनों मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। इस वजह से वाहन चालकों को पार्किंग के लिए परेशान होना पड़ता है। वाहन चालकों को पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध करवाने के लिए इन दोनों जगहों पर बहुमंजिला पार्किंग की जरूरत है। इसके चलते डीएमआरसी ने दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम के इन दोनों स्टेशन पर पीपीपी आधार पर बहुमंजिला पार्किंग की योजना बनाई है।

एचएसवीपी की मंजूरी अनिवार्य

पार्किंग के लिए यह जमीन एचएसवीपी ने डीएमआरसी को उपलब्ध करवाई है। एचएसवीपी की बिना मंजूरी के डीएमआरसी की तरफ से इस जमीन को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जा सकता है। बहुमंजिला पार्किंग तैयार करने के लिए डीएमआरसी को एचएसवीपी की अनुमति अनिवार्य है। एचएसवीपी के एक अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी ने आग्रह किया है। उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत करवा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की नई सोसाइटियों में अब सिर्फ बाइक नहीं, कार पार्किंग भी होगी जरूरी

नीचे शॉपिंग मॉल और ऊपर पार्किंग होगी

पीपीपी आधार पर जमीन पर नीचे शॉपिंग मॉल होगा, जबकि ऊपर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस बहुमंजिला पार्किंग को निजी कंपनी के माध्यम से तैयार किया जाएगा। उसे इस पार्किंग को कुछ सालों के लिए लीज पर दिया जाएगा। तब तक दुकानों से आ रही आमदनी और पार्किंग की एवज में मिल रही राशि को यह कंपनी वसूल करेगी। लीज समयावधि पूरी होने के बाद यह कंपनी बहुमंजिला पार्किंग को डीएमआरसी के सुपुर्द कर देगी।

मॉल में वाहनों को खड़ा करना पड़ता है

इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग बहुत छोटी है। ऐसे में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को शॉपिंग मॉल में अपने वाहन को खड़ा करना पड़ता है। मॉल में पार्किंग का रेट प्रति घंटे के हिसाब से है। इससे वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के आसपास पार्किंग के अलावा वाहनों को खड़ा करने का कोई अन्य विकल्प नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में यह सड़क बनेगी ‘मॉडल रोड’; सुभाष चौक फ्लाईओवर की भी संवरेगी सूरत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।