deoghar temple was on target of arrested pakistan spy पाकिस्तान के जासूसों के निशाने पर था देवघर का मंदिर, बिहार के नौशाद को मिला था टास्क, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान के जासूसों के निशाने पर था देवघर का मंदिर, बिहार के नौशाद को मिला था टास्क

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार हुए तीन संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि देवघर का मंदिर भी उनके निशाने पर था।

Mon, 23 March 2026 10:40 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
पाकिस्तान के जासूसों के निशाने पर था देवघर का मंदिर, बिहार के नौशाद को मिला था टास्क

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तान के जासूसों से कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।रविवार को गिरफ्तार हुए तीन संदिग्धों से पूछताछ में पता चला कि देवघर का मंदिर भी उनके निशाने पर था। पूछताछ में सामने आया कि बिहार के नौशाद को झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध मंदिर का वीडियो और जीपीएस लोकेशन जुटाने का टास्क दिया गया था

नौशाद पूर्व में पकड़े गए सुहेल मलिक की तरह गैंग का मुख्य हैंडलर था। वह भी पाकिस्तानी आका सरफराज के कहने पर अपने साथियों की मदद से संवेदनशील स्थानों के वीडियो-फोटो और लोकेशन प्राप्त कर पाकिस्तान को भेजा करता था। इसके अलावा उसे दिल्ली कैंट इलाके में घुसकर वहां की गतिविधियों की रेकी करने और वीडियो भेजने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। आरोपी ने एक बड़े उद्योगपति के घर की रेकी करने की बात भी कबूल की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क; एक और ऐक्शन, महिला समेत 3 अरेस्ट, सीमा पार से जुड़े तार

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान से संचालित गैंग से जुड़े थे। नौशाद अली पहले भी सुरक्षाबलों के ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर चुका है। वह अपने साथियों से वीडियो, फोटो और लोकेशन मंगवाकर विशेष ऐप के जरिए पाकिस्तान भेजता था। बताया गया है कि जासूसी के लिए एक ऐप डाउनलोड कराया गया था और इसके संचालन की ट्रेनिंग खुद पाकिस्तानी हैंडलर सरफराज ने दी थी। सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए ही नौशाद की पहचान मीरा नामक महिला से हुई, जो पहले से ही उसी नेटवर्क के संपर्क में थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 5 संवेदनशील स्थानों पर सोलर वाले कैमरों से निगरानी की तैयारी

सुहेल, नौशाद और समीर संभाल रहे थे नेटवर्क

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सुहेल मलिक, नौशाद अली और समीर तीनों मिलकर गैंग को संचालित कर रहे थे। यह सभी सरफराज से ट्रेनिंग लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय थे और देश के संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि मीरा का कनेक्शन अवैध हथियारों की तस्करी से है। वर्ष 2025 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मीरा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मीरा के फोन में भी 100 से अधिक लोकेशन के वीडियो और फोटो मिले हैं। नौशाद सुहेल की तरह तकनीकी दक्ष युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने और दूसरे राज्यों में जाकर रेकी करता था। नौशाद की दूसरे धर्म की प्रेमिका से भी पुलिसने पूछताछ की है, जो गुरुग्राम में रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंबानी-अडानी के घरों के वीडियो भी PAK भेजे? गाजियाबाद से ISI के 9 नए जासूस दबोचे

जासूसी के बाद हवाला नेटवर्क तोड़ने की तैयारी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का पता लगाने के बाद अब पुलिस हवाला के नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी में जुटी है। पुलिस की एक्सपर्ट टीम खुफिया एजेंसियों की मदद से फाइनैंशियल ट्रेलिंग कर रही है। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान में बैठा मास्टरमाइंड सरदार जासूसी करने वाले गुर्गों को हवाला नेटवर्क के जरिए पंजाब रूट से रकम भेजता था। आरोपी करीबी, दुकानदार और मनी ट्रांसफर सेंटरों के खातों में रकम मंगाकर उनसे नगद लेते थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के हवाला नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस को उन खातों की जानकारी जुटानी होगी, जिनमें रकम हवाला के जरिए आती थी। इसके लिए पुलिस की एक टीम आरोपियों के बताए अनुसार उन दुकान, करीबियों और मनी ट्रांसफर सेंटरों को चिह्नित कर रही है। इनके खातों की स्टेटमेंट से पंजाब का कनेक्शन चिह्नित किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।