Delhi's Meena Bazaar: Mughals' 'royal dating spot' now among India's cheapest markets दिल्ली का मीना बाजार: मुगलों का ‘शाही डेटिंग स्पॉट’ अब भारत के सबसे सस्ते बाजार में शुमार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली का मीना बाजार: मुगलों का ‘शाही डेटिंग स्पॉट’ अब भारत के सबसे सस्ते बाजार में शुमार

कभी यह जगह मुगलों के ‘शाही डेटिंग स्पॉट’ के तौर पर भी जानी जाती थी। आज यह जगह आम लोगों के लिए सबसे सस्ता और भीड़भाड़ वाला बाजार है। आइए ले चलते हैं, इसी मीना बाजार के इतिहास और वर्तमान की सैर पर।

Mon, 18 Aug 2025 06:25 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली का मीना बाजार: मुगलों का ‘शाही डेटिंग स्पॉट’ अब भारत के सबसे सस्ते बाजार में शुमार

पुरानी दिल्ली की तंग गलियों और लाल किले के पास बसा मीना बाजार, इतिहास और वर्तमान का अनोखा संगम है। कभी यह जगह मुगलों के ‘शाही डेटिंग स्पॉट’ के तौर पर भी जानी जाती थी। आज यह जगह आम लोगों के लिए सबसे सस्ता और भीड़भाड़ वाला बाजार है। आइए ले चलते हैं, इसी मीना बाजार के इतिहास और वर्तमान की सैर पर।

शाही हरम की औरते ही लगाती थीं दुकानें

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बाजार में सिर्फ महिलाएं ही दुकान सजाती-लगाती थीं। यानी यहां की दुकानदार केवल शाही हरम की औरतें ही होती थीं। इसके पीछे की वजह थी, इस बाजार का आयोजन। मुगल काल में मीना बाजार का आयोजन खास तौर पर शाही महल के भीतर होता था। यहां इत्र, गहने, कपड़े, किताबें, सजावटी सामान जैसे कीमती सामान बिकते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पढ़िए दुनिया के सबसे महंगे बाजार में शुमार दिल्ली के ‘खान मार्केट’ की कहानी
ये भी पढ़ें:जहां सिर्फ भारत के PM फहराते हैं तिरंगा, लाल किले के लाहौरी गेट के 5 अनसुने राज

मुगलों का ‘शाही डेटिंग स्पॉट'

महल के अंदर लगने वाले बाजार में शाही घरानों के लोग आते थे। इस कारण यह बाजार केवल व्यापार का ठिकाना नहीं था, यहां इश्क मोहब्बत के तराने भी लिखे-गाए जाने लगे थे। इसी के चलते इस बाजार को मुगलों का ‘शाही डेटिंग स्पॉट’ कहा जाने लगा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहांगीर-नूरजहां की पहली मुलाकात का किस्सा था।

जहांगीर-नूरजहां की इसी मुलाकात ने मुगलों की सबसे चर्चित मोहब्बत की कहानी को जन्म दिया था। इन दोनों की मुलाकात इसी मीना बाजार में हुई थी। दोनों एक-दूसरे से इतने प्रभावित हुए कि बाद में शादी भी हुई।

Delhi's Meena Bazaar: Mughals' 'royal dating spot' now among India's cheapest markets

मीना बाजार की चमक आज भी बरकरार

मुगलों के दौर में जो मीना बाजार शाही रोमांस, ठाट-बाट और अमीरी का संगम था। आज वही बाजार आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने वाला दरिया बन गया है। समय बदला, मुगल साम्राज्य ढहा और शाही बाजार की चमक भी फीकी पड़ी। लेकिन, मीना बाजार की रौनक आज भी बरकरार है। इसके पीछे की बड़ी वजह, लाल किला और जामा मस्जिद के पास इसकी मौजूदगी होना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 अगस्त 1947 को तिरंगा लाल किला पर नहीं, यहां फहराया गया था; जानिए पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:500 साल में बस एक बार हार, पढ़िए कुम्भलगढ़ किले के 7 किस्से जो आपको कर देंगे दंग
ये भी पढ़ें:मोटरसाइकिल की पूजा, शराब का भोग; राजस्थान के 'बुलेट बाबा मंदिर' की अनोखी कहानी

भारत के सबसे सस्ते बाजार में शुमार

यह बाजार आज भी गुलजार है। कहते हैं कि राजशाही और मंहगे सामानों का बाजार अब सस्ते सौदों का ठिकाना बन गया है। यह बाजार अब दिल्ली के सबसे सस्ते बाजारों में गिना जाता है, जहां लोकल से लेकर टूरिस्ट तक खरीदारी करने आते हैं। कहा जाता है कि अगर आपकी जेब हल्की है, तो मीना बाजार आपके लिए शॉपिंग का स्वर्ग साबित हो सकता है। यहां आपको कपड़े, जूते, खिलौने, गहने, इत्र और स्ट्रीट फूड बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।