Who is Monika Pant Meet BJP MCD Deputy Mayor Candidate a Doctor Married to a Top CA खुद डॉक्टर तो पति CA, जानें कौन हैं बीजेपी की MCD डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार मोनिका पंत, Delhi Hindi News - Hindustan
More

खुद डॉक्टर तो पति CA, जानें कौन हैं बीजेपी की MCD डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार मोनिका पंत

मोनिका को निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक बारीकियों का गहरा अनुभव है। वे दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री रही हैं। वे आनंद विहार (वार्ड नंबर- 206) से साल 2022 में चुनाव जीती थीं।

Thu, 23 April 2026 07:13 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
खुद डॉक्टर तो पति CA, जानें कौन हैं बीजेपी की MCD डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार मोनिका पंत

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। मेयर पद के लिए रोहिणी से पार्षद प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी ने मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाकर एक अनुभवी चेहरे पर दांव खेला है।

मोनिका को निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक बारीकियों का गहरा अनुभव है। वे दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री रही हैं। वे आनंद विहार (वार्ड नंबर- 206) से साल 2022 में चुनाव जीती थीं। मोनिका ने तब आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राहुल जैन को करारी शिकस्त दी थी। मोनिका पंत की इस जीत ने दिखाया था कि जनता ने शिक्षित और साफ छवि वाले उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़कों पर दौड़ेंगी और 200 EV बसें, DTC की चार परियोजनाओं का भी CM ने किया उद्घाटन

आर्थिक स्थिति काफी मजबूत

मोनिका पंत ने साल 2001 में 'इंडियन बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन' से एमडी (ए.एम.) की डिग्री हासिल की थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे (साल 2022) और सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, मोनिका पंत दिल्ली के उन पार्षदों में शामिल हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 13.96 करोड़ रुपये से अधिक है। सबसे खास बात यह है कि राजनीति में सक्रिय होने के बावजूद उनका रिकॉर्ड पूरी तरह साफ है। उन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जो उनकी एक स्वच्छ और पेशेवर छवि को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, बुजुर्गों की देखभाल के लिए शुरू की ये खास सेवा

खुद डॉक्टर तो पति सीए

वह स्वयं एक मेडिकल प्रैक्टिशनर (चिकित्सक) हैं, जबकि उनके पति, आशीष पंत, एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। आपको बता दें कि मोनिका की उम्र 48 साल है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास रेना कैप्चर और फॉक्सवेगन टाइगन कार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों रखा जाए आपको...; दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अफसरों को लगाई फटकार

मतदान 29 अप्रैल को होगा

आपका बता दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान 29 अप्रैल, 2026 को होना निश्चित हुआ है। मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना है। नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार शाम 5 बजे तक चलेगी। मोनिका पंत की जीत लगभग तय मानी जा रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ लड़ेगी जरूरी लेकिन संख्याबल बहुत कमजोर है।

बीजेपी के 250 सदस्यीय सदन में 123 पार्षद हैं जबकि आप के 101 पार्षद हैं। शेष सदस्य आम आदमी पार्टी से अलग हुए गुट - इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी और कांग्रेस के और निर्दलीय हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।