CM Rekha Gupta Flags Off 200 New Electric Buses Launches four Major DTC Projects सड़कों पर दौड़ेंगी और 200 EV बसें, DTC की चार परियोजनाओं का भी CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, Delhi Hindi News - Hindustan
More

सड़कों पर दौड़ेंगी और 200 EV बसें, DTC की चार परियोजनाओं का भी CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

दिल्ली सरकार द्वारा तैयार नई ईवी (ईवी) नीति लागू होने पर चार वर्षों में दिल्ली की जनता पर चार हजार करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च होगा। होलंकी कलां में बड़ा ईवी बैटरी निस्तारण केंद्र बनेगा।

Fri, 17 April 2026 02:01 PMMohit हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
share
सड़कों पर दौड़ेंगी और 200 EV बसें, DTC की चार परियोजनाओं का भी CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 200 नई ईलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ डीटीसी की कुल चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा, मदनपुर खादर में नए बस डिपो और ईस्ट विनोद नगर डिपो में डीटीसी का अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन शामिल है। इससे दिल्ली में परिवहन सुविधाएं बेहतर होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा तैयार नई ईवी (ईवी) नीति लागू होने पर चार वर्षों में दिल्ली की जनता पर चार हजार करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च होगा। होलंकी कलां में बड़ा ईवी बैटरी निस्तारण केंद्र बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानसून में जलभराव रोकने को दिल्ली सरकार मुस्तैद, अबतक इतने टन गाद निकलवा चुकी

दिल्ली में डीटीसी बसों की संख्या 6300 हो गई

उन्होंने कहा कि इन ईवी बसों में 140 देवी बसें हैं। ये बसें छोटी-छोटी गलियों में जाकर परिवहन सुविधाएं देती है। ये देवी बसें दिल्ली के दिल की धड़कन बनकर काम कर रही है। नई ईवी बसों के उद्घाटन के बाद दिल्ली में डीटीसी बसों की संख्या 6300 हो गई है। जिसमें 4550 ईवी बसें हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी ग्रीन, क्लीन व स्मार्ट बनाकर विकसित दिल्ली बनाने की बात कही। परिवहन विभाग के माध्यम से जो ईवी नीति बनाई है ऐसी नीति किसी राज्य में नहीं बनी। सरकार ने चार हजार करोड़ का बजट चार वर्ष में दिल्ली की जनता पर खर्च करने का मन बनाया है। क्योंकि दिल्ली वर्षों से प्रदूषण में लिप्त है। दिल्ली में कितनी सरकारें आईं और चली गई लेकिन किसी ने प्रदूषण को प्रभावी रूप से समयबद्ध तरीके कम करने का प्रभावी कदम नहीं उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब दिल्ली सरकार जरूरी फैसले कर रही है।

सीएम ने आगे कहा 'नई ईवी नीति के मसौदे में एक तरफ लोगों को ईवी वाहन खरीदने पर सब्सिडी का प्रावधान किया है तो दूसरी तरह चार पहिया वाहनों के लिए रोड टैक्स माफ करने की योजना है। साथ ही व्यवसायिक व स्कूलों की बसों को एक निश्चित समय में ईवी बसों में तब्दील करने का रोड तैयार किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2028-29 तक ईवी बसों की संख्या बढ़ाकर 14 हजार की जाएंगी। इसलिए हर माह ईवी बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में ईवी को चार्ज करने के लिए जो मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने कमर कसकर तैयारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार के हर दफ्तर में अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस, अब नहीं चलेगी 'मनमर्जी'

नए डिपो में बनाए गए 30 चार्जिंग स्टेशन

मदनपुर खादर नए बस डिपो में 30 चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं। जहां प्रतिदिन 120 ईवी बसें चार्ज हो सकेगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में ईवी बैटरी निस्तारण प्लांट बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। होलम्बी कलां में बड़ा प्लांट बनेगा, जहां ईवी के सभी वेस्ट का वहां निस्तारण होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि मंत्री जी बजट के लिए कह रहे थे। वह विश्वास दिलाती हैं कि सरकार बजट की कमी नहीं आने देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लॉन्च होंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें, कब से फर्राटा भरेगी ‘ग्रीन आर्मी'

चालकों के आते-जाते जांच के लिए लगी मशीन

ईस्ट विनोद नगर डिपो में बायोमेट्रिक मशीन के अलावा ऐसी मशीन भी लगी है जो आते व जाते हुए बस चालकों की जांच करेगी। ताकि वह ठीक स्वास्थ्य हालत में ही बस चलाएं। हादसे दिल्ली में न हो इसके लिए यह पहल बहुत जरूरी है। एक बस से हादसा होने पर सबके लिए दुखदायी होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।