क्यों रखा जाए आपको...; दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अफसरों को लगाई फटकार
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर मंडी समेत कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धीमे विकासकार्यों के लिए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आज़ादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और मौके पर ही प्रगति रिपोर्ट तलब की। उन्होंने साफ कहा कि जनता की सुविधा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों को फटकार लगाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निर्धारित समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी और जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई, कूड़ा उठान और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कतों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।
शहर को आधुनिक सुविधाएं देंगी- रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि जो इलाके वर्षों से उपेक्षित रहे हैं, वहां अब तेजी से विकास कार्य शुरू किए गए हैं और सरकार 24×7 मिशन मोड में काम कर रही है।




साइन इन