Shocking Two Miscreants Caught on Camera Lighting House Ablaze in Adarsh Nagar दिल्ली में दो युवकों ने मकान में लगाई आग, CCTV में कैद हुई करतूत; FIR दर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में दो युवकों ने मकान में लगाई आग, CCTV में कैद हुई करतूत; FIR दर्ज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आग लगने के बाद मकान को कितना नुकसान हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मकान के आगे एक मोटरसाइकिल भी खड़ी है जो कि आग की चपेट में आने से बच गई।

Mon, 6 April 2026 11:46 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में दो युवकों ने मकान में लगाई आग, CCTV में कैद हुई करतूत; FIR दर्ज

दिल्ली के आदर्श नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात युवकों ने एक मकान पर आग लगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो अज्ञात युवक सुनसान गली में एक घर के बाहर खड़े हैं। इस दौरान वे मकान पर ज्वलनशील पदार्थ डालते हैं और घर को आग के हवाले कर देते हैं। जैसे ही आग लगती है दोनों वहां से भाग जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रही थी टूथपेस्ट फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आग लगने के बाद मकान को कितना नुकसान हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मकान के आगे एक मोटरसाइकिल भी खड़ी है जो कि आग की चपेट में आने से बच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस की गाड़ी के आगे बेखौफ कर रहे थे स्टंट, दिल्ली पुलिस ने सिखाया ये सबक; VIDEO

एफआईआर दर्ज कर ली गई है

वीडियो को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर ली। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन युवकों का मकसद क्या था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या फिर इलाके में डर पैदा करने के लिए की गई कोई शरारत।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में महिला SI ने 78 वर्षीय बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, पार्किंग को लेकर भिड़ी

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े

पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा सके। बहरहाल आदर्श नगर जैसे भीड़भाड़ वाले और रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।