FIR Filed Against Delhi Cop After Video of Her Slapping Elderly Man Goes Viral दिल्ली में महिला SI ने 78 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को जड़ा थप्पड़, पार्किंग को लेकर भिड़ी; केस दर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में महिला SI ने 78 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को जड़ा थप्पड़, पार्किंग को लेकर भिड़ी; केस दर्ज

महिला ने दुकानदार से कहा था कि वह कुछ ही मिनटों के लिए कार पार्क कर रही और इसके बाद कार को हटा लेंगी मगर दुकानदार ने मना कर दिया। दोनों के बीच मामूली काहसुनी बहस में बदल गई। बहस के दौरान महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।

Mon, 6 April 2026 09:50 AMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में महिला SI ने 78 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को जड़ा थप्पड़, पार्किंग को लेकर भिड़ी; केस दर्ज

दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर पर 78 वर्षीय दुकानदार को कथित तौर पर छप्पड़ जड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी बुजुर्ग की दुकान के आगे खड़ी की थी जिसका उन्होंने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई जिसने हिंसक रूप ले लिया। महिला पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर बुजुर्ग को थप्पड़ दिया।

मामला रोहिणी सेक्टर 7 का है, दुकानदार ने महिला से कहा कि वह उनकी दुकान के ठीक सामने गाड़ी पार्क न करें मगर महिला इसबात पर अड़ी रहीं कि वह कार को कुछ देर बाद हटा लेंगी। दरअसल महिला गर्भवती है और अपने पति के साथ मेडिकल चेकअप के लिए आई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रही थी टूथपेस्ट फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा

दुकानदार ने मना कर दिया था

महिला ने दुकानदार से कहा था कि वह कुछ ही मिनटों के लिए कार पार्क कर रही और इसके बाद कार को हटा लेंगी मगर दुकानदार ने मना कर दिया। दोनों के बीच मामूली काहसुनी बहस में बदल गई। बहस के दौरान महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस की गाड़ी के आगे बेखौफ कर रहे थे स्टंट, दिल्ली पुलिस ने सिखाया ये सबक; VIDEO

आस-पास मौजूद लोगों से पीछे हट जाने को कहा

मौके पर चश्मदीदों का कहना है कि महिला ने काफी आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया था और आस-पास मौजूद लोगों से पीछे हट जाने को कहा। इस दौरान महिला ने बताया कि वह पुलिसकर्मी है। इस दौरान आस-पास काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को पीसीआर पर मामले की जानकारी दी गई और फिर पास के थानों से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ड्रग तस्करी में वाहन पकड़े तो रद्द होगा परमिट,नशे के सौदागरों के खिलाफ नया प्लान

पुलिस स्टेशन ले जाया गया

महिला पुलिस अधिकारी को पास के पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनके और उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।