Delhi Police Issues Challan After Video of Biker Performing Stunts Near Police Vehicle Goes Viral पुलिस की गाड़ी के आगे बेखौफ कर रहे थे स्टंट, दिल्ली पुलिस ने सिखाया ये सबक; VIDEO, Delhi Hindi News - Hindustan
More

पुलिस की गाड़ी के आगे बेखौफ कर रहे थे स्टंट, दिल्ली पुलिस ने सिखाया ये सबक; VIDEO

दिल्ली पुलिस के अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर खुद वीडियो शेयर किया है और साथ ही आरोपियों के खिलाफ लिए गए एक्शन की भी जानकारी दी है।

Sat, 4 April 2026 12:28 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पुलिस की गाड़ी के आगे बेखौफ कर रहे थे स्टंट, दिल्ली पुलिस ने सिखाया ये सबक; VIDEO

दिल्ली पुलिस ने एक बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक्शन लिया है। हैरानी की बात ये है कि वायरल वीडियो में बाइक सवार पुलिस की गाड़ी के आगें ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बाइक सवारों का खुद वीडियो शेयर किया है और साथ ही आरोपियों के खिलाफ लिए गए एक्शन की भी जानकारी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली: खुद को नाबालिग समझ कर दी हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कबूला जुर्म

पुलिस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ‘बाइक सवारों द्वारा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, बाइक और उसे चलाने वालों की पहचान कर ली गई है। जरूरी कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसे ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 'दाऊद' को महंगा पड़ा स्कॉर्पियो वाला स्टंट; गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

क्या था पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ बाइक सवार दिल्ली की सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते और यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक बेहद ही तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है तो दूसरा शख्स उसके पीछे बैठे हुआ है। यही नहीं वह तेज रफ्तार बाइक पर ही खड़ा हो जाता है और पुलिस की गाड़ी के आगे से ही बेखौफ कानून के रखवालों को नजरअंदाज करते हुए स्टंट जारी रखता है और ओवरटेक कर लेता है। वीडियो से ये तो साफ है कि बाइकसवार को कानून का जरा सा भी डर नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रही थी टूथपेस्ट फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा

भारी भरकम चालान जारी

पुलिस के एक्शन के बाद स्टंटबाजों को ऐसा करना भारी पड़ गया है। और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में भारी भरकम चालान जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों बाइक सवार पर हेलमेट के बिना राइड करने का भी चालान काटा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।