Delhi Police Raid Illegal Toothpaste Unit Manufacturing Counterfeit Branded Products मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रही थी अवैध टूथपेस्ट फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा; भर रहे थे नकली पेस्ट, Delhi Hindi News - Hindustan
More

मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रही थी अवैध टूथपेस्ट फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा; भर रहे थे नकली पेस्ट

क्राइम ब्रांच ने इसके साथ ही इस गिरोह के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस दंग रह गई, क्योंकि वहां मशहूर ब्रांड के नाम पर नकली पेस्ट तैयार किया जा रहा था।

Fri, 3 April 2026 09:21 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रही थी अवैध टूथपेस्ट फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने मारा छापा; भर रहे थे नकली पेस्ट

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कंझावला में नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। गिरोह स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया घटिया क्वालिटी का पेस्ट असली बताकर बाजारों में सप्लाई कर रहा था।

हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली टूथपेस्ट बनाया जा रहा था। पुलिस ने महावीर विहार में छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से हजारों नकली ट्यूब, कच्चा पेस्ट और मशीनरी बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने इसके साथ ही इस गिरोह के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस दंग रह गई, क्योंकि वहां मशहूर ब्रांड के नाम पर बड़े स्तर पर नकली पेस्ट तैयार किया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई 10 करोड की कोकीन; विदेशी नागरिक गिरफ्तार

पुलिस ने स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक्स पोस्ट में कहा है कि 'फैक्ट्री में बेहद ही अस्वच्छ तरीके से टूथपेस्ट बनाया जा रहा था जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का काम करने का तरीका यह था कि वे एक नामी टूथपेस्ट ब्रांड की पैकेजिंग में लोकल टूथपेस्ट भरकर बेच रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धमकी के ई-मेल क्यों भेजता था पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर? दिल्ली पुलिस का खुलासा

मास्टरमाइंड 58 वर्षीय शख्स

मौके से नकली टूथपेस्ट से भरी हुई लगभग 1,800 ट्यूब, 10,000 से ज्यादा खाली ट्यूब और 1,200 से ज्यादा पैक की हुई ट्यूब बरामद की गई हैं। इस अवैध फैक्ट्री को चलाने के आरोप में 58 साल के हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एप से ढूंढते थे पेंडिंग EMI वाली गाड़ियां, फिर खुद को बैंक एजेंट बता करते थे ठगी

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जब्त किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये में है और इन टूथपेस्ट के इस्तेमाल से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था। छापेमारी के दौरान, छह मजदूरों को ट्यूब भरते हुए पाया गया। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह यूनिट रोहिणी निवासी हरि ओम मिश्रा द्वारा चलाई जा रही थी। किराए के कमरे से चल रही इस फैक्ट्री के मालिक 58 वर्षीय मिश्रा को बिना लाइसेंस और अथॉरिटी लेटर के अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।