Saket building collapse CM Rekha Gupta ordered magisterial inquiry CM रेखा ने किया साकेत में गिरी पांच मंजिला इमारत का दौरा, होगी मजिस्ट्रियल जांच; जर्जर इमारतों पर भी एक्शन की तैयारी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

CM रेखा ने किया साकेत में गिरी पांच मंजिला इमारत का दौरा, होगी मजिस्ट्रियल जांच; जर्जर इमारतों पर भी एक्शन की तैयारी

रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 'बचाव दल और डॉक्टर अभी भी इमारत के ढहे हुए हिस्से में मौजूद है। अतिरिक्त बचाव दल को भी तैनात किया जा रहा है। दिल्ली में जितनी भी इस तरह की अनधिकृत इमारतें हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होगी और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।'

Sun, 31 May 2026 01:41 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CM रेखा ने किया साकेत में गिरी पांच मंजिला इमारत का दौरा, होगी मजिस्ट्रियल जांच; जर्जर इमारतों पर भी एक्शन की तैयारी

दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में एक पांच मंजिला इमारत शनिवार को भरभराकर गिर गई जिसमें अबतक 2 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है वहीं और 5 से 6 लोगों के अभी भी फंसे होने की बात कही जा रही है। मलबे से निकाले गए 8 घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान सीएम ने दिल्ली में मौजूद इस तरह की अनधिकृत इमारतों और उनके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया। रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘बचाव दल और डॉक्टर अभी भी इमारत के ढहे हुए हिस्से में मौजूद है। अतिरिक्त बचाव दल को भी तैनात किया जा रहा है। दिल्ली में जितनी भी इस तरह की अनधिकृत इमारतें हैं उन सबके खिलाफ कार्रवाई होगी और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के साकेत में 5 मंजिला इमारत गिरी; 13 निकाले गए, 2 की हालत नाजुक

मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

वहीं सीएमओ दिल्ली के एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि इस मामले में महरौली पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश जारी किए गए हैं। यही नहीं सीएम ने अधिकारियों को इलाके में मौजूद आसपास मौजूद जर्जर इमारतों के निरीक्षण करने और सभी संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के साकेत में इमारत पर अवैध निर्माण से हादसा? 30 साल पुरानी थी इमारत

सीएम ने कल क्या कहा था?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इससे पहले एक्स पर घटना पर दुख जताया था। सीएम ने कहा था कि ‘साकेत मेट्रो के पास इमारत के ढहने की घटना से बेहद चिंतित हूं। एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, एमसीडी, कैट्स और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। घटना की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली का ये कैसा हाल? हर पांचवें पुरुष को तंबाकू की लत, एक राहत की बात भी

इमारत में चल रहा था कंस्ट्रक्शन

आपको बता दें कि साकेत मेट्रो स्टेशन के पास वेस्टर्न मार्ग पर स्थित इस इमारत में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट, कैफे और ऑफिस थे और तीसरी मंजिल पर कंस्ट्रक्शन चल रहा था। गनीमत रही कि जब इमारत गिरी तो आस-पास की इमारतों को तत्काल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया

दिल्ली फायर सर्विस को इमारत के गिरने की सूचना शनिवार शाम 7 बजकर 44 मिनट पर मिली थी। इसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया गया। अंधेरे में लोगों को ढूंढने के लिए आस-पास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल के टॉर्च भी ऑन किए ताकि बचाव अभियान तेज हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।