Roads in East Delhi will be improved with a cost of Rs 782 crore eliminating waterlogging पूर्व दिल्ली में संवरेंगी 236 सड़कें, खत्म होगा जलभराव! रेखा सरकार ने दी 1075 करोड़ की सौगात, Delhi Hindi News - Hindustan
More

पूर्व दिल्ली में संवरेंगी 236 सड़कें, खत्म होगा जलभराव! रेखा सरकार ने दी 1075 करोड़ की सौगात

इन काम के पूरा होने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी। सरकार ने परियोजना से जुड़े सभी काम को तय समयसीमा में खत्म करने के निर्देश जारी किए हैं।

Tue, 17 Feb 2026 06:07 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पूर्व दिल्ली में संवरेंगी 236 सड़कें, खत्म होगा जलभराव! रेखा सरकार ने दी 1075 करोड़ की सौगात

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली को 1075 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसके तहत यमुना पार के विकास को नई गति दी जाएगी। विकास परियोजनाओं में विशेषकर सड़कों के निर्माण पर फोकस किया जाएगा जिसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से 236 सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुधार का कार्य शुरू करेगा। सरकार का कहना है कि इन सड़कों को सुधारने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा।

इनके अलावा 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा जिससे पैदल चलने वालों को फायदा होगा। फुट ओवरब्रिज न होने के वजह से पैदल चलने वाले अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। वहीं 272 करोड़ रुपये 10 नालों के पुनर्निमाण, 3 नालों का सुधार, 24 बाउंड्री वॉल निर्माण और 18 सड़क और पुल निर्माण पर खर्च होंगे। इन काम के पूरा होने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी। सरकार ने परियोजना से जुड़े सभी काम को तय समयसीमा में खत्म करने के निर्देश जारी किए हैं।

सरकार ने परियोजना से जुड़े सभी काम को तय समयसीमा में खत्म करने के निर्देश जारी किए हैं।

'27 वर्षों के बैकलॉग को खत्म किया जा रहा'

परियजनाओं के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्वी दिल्ली, जो वर्षों तक विकास की प्रतीक्षा में थी आज एक नए युग में प्रवेश कर रही है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास, केवल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार नहीं बल्कि जनविश्वास के पुनर्निर्माण का संकल्प है। जो काम वर्षों तक अटके, लटके और भटके रहे, उन्हें अब मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 27 वर्षों के बैकलॉग को खत्म करने का निर्णायक अभियान शुरू किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! 7400 पुराने फ्लैट का कायाकल्प करने जा रही दिल्ली सरकार
ये भी पढ़ें:बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल
ये भी पढ़ें:CM रेखा गुप्ता ने बताया स्कूलों पर क्या है दिल्ली सरकार का टारगेट

चमकेंगी 10000 किलोमीटर सड़कें

रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली नगर निगम को 1330 करोड़ रुपये का विशेष सहयोग दिया है। इससे एमसीडी लगभग 1000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और मरम्मत करेगी। इसके लिए 30 सितंबर 2026 तक की डेडलाइन रखी गई है ताकि सर्दियों से पहले धूल प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।