Delhi government WhatsApp governance project Trial likely next month बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार एक साल के शासन के बाद राजधानी में एक बड़ी पहल करने जा रही है। सरकार अगले महीने से'वॉट्सऐप गर्वर्नेंस प्रोजेक्ट' का ट्रायल शुरू कर सकती है।

Mon, 16 Feb 2026 10:08 AMSudhir Jha नई दिल्ली, पीटीआई
share
बर्थ सर्टिफिकेट समेत 50 काम अब वॉट्सऐप से ही, दिल्ली सरकार की बड़ी पहल

दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार एक साल के शासन के बाद राजधानी में एक बड़ी पहल करने जा रही है। सरकार अगले महीने से'वॉट्सऐप गर्वर्नेंस प्रोजेक्ट' का ट्रायल शुरू कर सकती है। रविवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रॉजेक्ट के तहत कई सरकारी सेवाएं वॉट्सऐप के जरिए उपलब्ध होंगी। जैसे- जन्म प्रमाणपत्र या जाति प्रमाणपत्र बनवाना। इस तरह के कामों के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

वॉट्सऐप से ही आवेदन, वहीं हो जाएगा काम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'प्रॉजेक्ट अंतिम चरण में है और ट्रायल अगले महीने से हो सकता है। इसके अलावा संचालन के लिए कुछ ठेकेदारों को बोली प्रक्रिया के माध्यम से पैनल में शामिल किया गया है। वॉट्सऐप पर AI चैटबॉट्स की मदद से लोग सर्विस रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं और वहीं सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह यूजर फ्रेंडली और 24x7 सेवा देने में सक्षम होगा।'

अलग-अलग विभागों के 50 काम की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल गर्वनेंस मॉडल के तहत लोगों को दफ्तरों में गए बिना कई तरह की सुविधाएं मिल जाएंगी। तय समय में उन्हें सेवा मिलेगी और समय-समय पर अपडेट भी। अलग-अलग विभागों के 50 कामों की पहचान की गई है जिनके लिए वॉट्सऐप से ही अप्लाई किया जा सकेगा। सरकार ने अभी उन सभी 50 सेवाओं की सूची नहीं दी है। अधिकारियों ने बताया कि आईटी डिपार्टमेंट इस प्रॉजेक्ट पर काम कर रहा है। वॉट्सऐप सर्विस मॉडल को लागू करने के लिए एक डैशबोर्ड विकसित किया जाएगा जिससे इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुनापार विकास बोर्ड को 700 करोड़ रुपये का विशेष फंड : रेखा गुप्ता
ये भी पढ़ें:'एक साल में विकसित दिल्ली की नींव रखी, बेहतर परिवहन से प्रदूषण नियंत्रित करेंगे'
ये भी पढ़ें:'शीशमहल' का क्या होगा, महिलाओं को 2500 कब मिलेंगे? CM रेखा गुप्ता ने सब बताया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।