PM Modi Ate Jhalmuri and Took My Chair Influencer Ratan Ranjan Hilarious Mamata Banerjee Mimicry Goes Viral 'मोदी ने झालमुड़ी खाकर मेरी कुर्सी छीन ली'... इन्फ्लुएंसर ने ममता बन ली चुटकी, VIDEO, Delhi Hindi News - Hindustan
More

'मोदी ने झालमुड़ी खाकर मेरी कुर्सी छीन ली'... इन्फ्लुएंसर ने ममता बन ली चुटकी, VIDEO

बीजेपी 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस 94 विधानसभा सीट पर आगे है। वहीं हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Mon, 4 May 2026 03:24 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'मोदी ने झालमुड़ी खाकर मेरी कुर्सी छीन ली'... इन्फ्लुएंसर ने ममता बन ली चुटकी, VIDEO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सत्ता से पिछड़ती नजर आ रही हैं। राज्य में ममता बनर्जी का ‘वर्चस्व’ खत्म होने की कगार पर है, जबकि बीजेपी शानदार बढ़त बनाए हुए है। रुझान भाजपा को दो-तिहाई बहुमत की ओर ले जा रहे हैं। यदि यह बढ़त अंतिम नतीजों में बदली, तो बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनना तय है।

इस बीच दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का वेश धारण करके दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में 'झालमुड़ी' (मशहूर बंगाली स्नैक) की थाली लेकर पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:काउंटिंग से पहले ही खो गई स्ट्रांगरूम की चाबी, हथौड़े से तोड़ना पड़ा ताला; VIDEO

ममता बनर्जी की मिमिक्री की

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ममता बनर्जी की मिमिक्री की है। इस दौरान आर्टिस्ट ने भी कहा कि ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल में 'खेल खत्म' हो चुका है। इन्फ्लुएंसर ने मिमिक्री करते हुए कहा 'बंगाल में खेल खत्म हो चुका है। इस बार बंगाल में हिंदू जाग गया है। उन्होंने दीदी के साथ ही खेल कर दिया है। बंगाल की जनता ने कह दिया है कि उन्हें इस बार दीदी नहीं चाहिए, उन्हें अमित दादा और मोदी दादा चाहिए।

रंजन ने मुख्यमंत्री की नकल उतारते हुए कहा 'मोदी जी बंगाल गए और उन्होंने 'झालमुड़ी' खाई। उन्होंने झालमुड़ी खाई और मेरी कुर्सी छीन ली। मैंने अपनी कुर्सी खो दी है।'

इन्फ्लुएंसर ने अपने मिमिक्री के अंदाज में आगे कहा, बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों का ख्याल कौन रखेगा? मेरी कुर्सी मुझे वापस दे दो, मैं इसे नहीं छोड़ूंगी। मैं हार गई हूं लेकिन अपनी कुर्सी नहीं छोड़ूंगी, मैं इसे लेकर भाग जाऊंगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने पहले ही पीएम ने कर दी थी बंगाल फतह की 'भविष्यवाणी'... बिहार से कनेक्शन

अरविंद केजरीवाल की भी करते हैं मिमिक्री

आपको बता दें रतन रंजन अक्सर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद करेजरीवाल की भी मिमिक्री करते हुए भी नजर आते रहते हैं। रंजन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:... वो बंगाल हमारा है, सम्राट चौधरी पड़ोसी राज्य में बीजेपी की जीत पर क्या बोले

बंगाल में बीजेपी बहुमत से काफी आगे

आपको बता दें कि बीजेपी 210 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस गठबंधन 71 विधानसभा सीट पर आगे है। दो सीटों पर लेफ्ट फ्रंट तो 1 सीट पर अन्य आगे है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछली बार पिछली बार टीएमसी को 213 और बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं 2016 में टीएमसी ने 211 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी तो वहीं बीजेपी को सिर्फ 3 ही सीट मिली थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।