6 महीने पहले ही पीएम ने कर दी थी बंगाल फतह की 'भविष्यवाणी'... बिहार से कनेक्शन
बंगाल में बीजेपी के इस दमदार प्रदर्शन के पीछे बीते 10 साल की कड़ी मेहनत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 महीने पहले ही बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी कर दी थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी सत्ता से दूर जाती दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में ममता का शासन खत्म होने के कगार पर नजर आ रहा है। अबतक के रुझानों में बीजेपी काफी आगे नजर आ रही है। बंगाल में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। अगर ये रुझान फाइनल रिजल्ट में तब्दील हुआ तो निश्चित ही पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार अपनी सरकार बनाएगी।
बंगाल में बीजेपी के इस दमदार प्रदर्शन के पीछे बीते 10 साल की कड़ी मेहनत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 महीने पहले ही बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। बीते साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव में जीते के बाद अपने 'विजय संबोधन' के दौरान पीएम ने न केवल बिहार की जनता का आभार जताया था, बल्कि पश्चिम बंगाल के आगामी राजनीतिक भविष्य को लेकर भी एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी।
गंगा के सहारे दे दिया था बड़ा संदेश
पीएम ने कहा था कि गांगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। यानी पीएम मोदी ने इशारों में कह दिया था कि बिहार में मिली प्रचंड जीत पश्चिम बंगाल में भी दोहराई जाएगी। मालूम हो कि बिहार में भी बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी और हाल में पहली बार अपना मुख्यमंत्री भी सत्ता पर काबिज किया है।
पीएम ने की थी खास अपील
जीते के बाद अपनी रैली में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए एक प्रतीकात्मक संदेश देते हुए तब पश्चिम बंगाल की जनता से अपने राज्य से भी बिहार की तरह ही 'जंगलराज को उखाड़ फेंकने' की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था, 'सिर्फ बंगाल में ही नहीं, यह जीत दक्षिण में भी हमारे कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी।'
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बिहार की जीत को विकास की राजनीति की जीत बताया। प्रधानमंत्री का यह बयान महज चुनावी भाषण का हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी की एक सोची-समझी सियासी चाल थी जिससे उन्होंने अपनी दूरगामी राजनीतिक की ओर इशारा कर दिया था।
बीते दो चुनाव में ऐसा था बीजेपी का प्रदर्शन
पीएम मोदी के इस भाषण ने यह स्पष्ट कर दिया था कि बीजेपी का अगला बड़ा लक्ष्य पश्चिम बंगाल का किला फतह करना है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछली बार पिछली बार टीएमसी को 213 और बीजेपी को 77 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं 2016 में टीएमसी ने 211 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी तो वहीं बीजेपी को सिर्फ 3 ही सीट मिली थीं।




साइन इन