Bihar CM Samrat Choudhary remembers Shyama Prasad Mukharji on victory in West Bengal Assembly Elections ... वो बंगाल हमारा है, बिहार सीएम सम्राट चौधरी पड़ोसी राज्य में बीजेपी की जीत पर क्या बोले?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

... वो बंगाल हमारा है, बिहार सीएम सम्राट चौधरी पड़ोसी राज्य में बीजेपी की जीत पर क्या बोले?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद किया है। बंगाल में जीत से बिहार भाजपा में खुशी की लहर छा गई है।

Mon, 4 May 2026 03:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
... वो बंगाल हमारा है, बिहार सीएम सम्राट चौधरी पड़ोसी राज्य में बीजेपी की जीत पर क्या बोले?

Samrat Choudhary News: बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भाजपा में गजब का उत्साह है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर श्याम प्रसाद मुखर्जी को याद किया है। बंगाल में जीत से बिहार भाजपा में खुशी की लहर छा गई है। दिल्ली में जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी शाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। जीत की खुशी में जलेबी और रसगुल्ले बांटे जा रहे हैं क्योंकि भाजपा ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सौ के आंकड़े के नीचे समेट दिया है।

सोमवार को सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे। इधर पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत की खबरें आ गईं। इन नतीजों पर सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, “ जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Video: बंगाल के नतीजों पर पप्पू यादव का वीडियो वायरल,लोग पूछ रहे- अब क्या करेंगे

एक अन्य पोस्ट में सम्राट चौधरी ने कहा है कि देश को पीछे खींचने की राजनीति अब नहीं चलेगी। ग्रेट निकोबार परियोजना केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, यह भारत की समुद्री संप्रभुता, रणनीतिक स्वायत्तता और आर्थिक महत्वाकांक्षा का प्रतीक है। यह द्वीप वैश्विक व्यापार मार्गों पर भारत की पकड़ मजबूत करेगा। ऐसे राष्ट्रीय महत्व के प्रोजेक्ट्स पर कांग्रेस का अनावश्यक विरोध न पर्यावरण की चिंता से उपजा है, न जनहित से, यह केवल उस राजनीतिक बेचैनी की अभिव्यक्ति है जो तब होती है जब विपक्ष के पास कोई विजन नहीं होता। राष्ट्रहित संकीर्ण राजनीति का मोहताज नहीं होता। समय की मांग है कि हम संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल चुनाव के नतीजे आज; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, CAPF की 200 कंपनियां तैनात

बंगाल चुनाव के नतीजों पर एनडीए में खुशी की लहर है। जीतनराम मांझी की पार्टी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उत्तर से दक्षीण तक विपक्षी दलों का झालमुड़ी बना दिया। हम सेकुलर के अध्यक्ष संतोष सुमन ने अलग-अलग राज्यों में आए चुनाव परिणामों पर कहा कि पीएम मोदी के आगे विपक्ष 'झालमुड़ी' बन गया है।

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि ममता दीदी को महिलाओं की आह लग गई। उन्होंने नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए लाए गए बिल का विरोध किया। उनके कर्मों का फल जनता ने उन्हें मिल गया। चुनाव नतीजों ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर मुहर लगा दी। बंगाल से वाम दलों का भी सफाया हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु टूटा तो सम्राट चौधरी ने राजनाथ से मांगी मदद, इंजीनियर निलंबित
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।