LPG Shortage in Delhi Police Step Up Vigil to Curb Black Marketing and Hoarding LPG संकट: एक्शन में दिल्ली पुलिस, कालाबाजारी रोकने के लिए की ये खास तैयारी; बनाई जा रही लिस्ट, Delhi Hindi News - Hindustan
More

LPG संकट: एक्शन में दिल्ली पुलिस, कालाबाजारी रोकने के लिए की ये खास तैयारी; बनाई जा रही लिस्ट

कालाबाजारी करके राजधानी में सिलिंडर को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक गश्ती दल और मोटरसाइकिल गश्ती यूनिट गैस एजेंसियों और उसके पास नियमित अंतराल पर गश्त लगाएगी।

Thu, 12 March 2026 05:15 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
LPG संकट: एक्शन में दिल्ली पुलिस, कालाबाजारी रोकने के लिए की ये खास तैयारी; बनाई जा रही लिस्ट

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते देशभर में एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। एलपीजी सिंलिंडर की सप्लाई बाधित होने से दिल्ली के लोगों में हड़कंप है। सिलिंडर की कालाबाजारी भी हो रही है। इस बीच कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। कालाबाजारी करके राजधानी में सिलिंडर को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना प्रभारियों (SHO) को गैस एजेंसियों के आसपास पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सिलिंडर डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया निर्बाध रूप से चलती रहे, इसके लिए थाना प्रभारी गैस एजेंसियों के पास पीसीआर वैन और मोटरसाइकिल गश्ती दल तैनात किए जाएंगे। इसका मकसद एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी या अवैध बिक्री को रोकना है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजधानी में डीजल-पेट्रोल व गैस की कोई किल्लत नहीं, दिल्ली सरकार

पुलिस टीमें होंगी तैनात

अधिकारी के मुताबिक गश्ती दल और मोटरसाइकिल गश्ती यूनिट गैस एजेंसियों और उसके पास नियमित अंतराल पर गश्त लगाएगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि पुलिस ऐसे दुकानदारों की लिस्ट तैयार कर रही है जो कि कथित तौर पर छोटे एलपीजी सिलिंडर को काफी ऊंचे दामों में रिफिल कर रहे हैं। ऐसे दुकानों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी गैस की कालाबाजारी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सादे कपड़ों में तैनात कर्मियों सहित पुलिस टीमों को सतर्क रहने और ऐसी अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कानून का शिकंजा कस चुका है'… शराब घोटाला केस में CM रेखा गुप्ता की चेतावनी

सरकार ने क्या जानकारी दी है?

राज्य सरकार ने जनता से एलपीजी सप्लाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक घबराहट या जमाखोरी से बचने की अपील की है। सरकार ने कहा कि राज्य में एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। लोगों से अपील की गई है कि वे 'पैनिक बुकिंग' न करें। सरकार की ओर से स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों और उनके गोदमों पर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली का ड्रग तस्कर गिरफ्तारी के बाद चेन्नई जेल क्यों भेजा गया, पुलिस ने बताया…

मेन कोर्स का खाना बंद

एलपीजी की कीमतों में उछाल के साथ आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। यहां तक की होटल-रेस्टोरेंट का भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली हाई कोर्ट की वकीलों की कैंटीन में भी एलपीजी गैस सिलेंडर न होने की वजह से मेन कोर्स का खाना कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।