रात में लड़ने के बाद सो गए लिव-इन पार्टनर, सुबह फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव; प्रेमिका ने दिल्ली पुलिस को क्या बताया?
कपल के बीच रात में लड़ाई हुई थी। इसके बाद प्रेमी ने कथित तौर पर खुदपर ब्लेड से हमला किया। इसके बाद दोनों सोने चले गए। अगली सुबह जब प्रेमिका की आंख खुली तो प्रेमी फंदे से लटका मिला।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में 32 वर्षीय शख्स का शव फंदे से लटका मिला है। शख्स एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। मौत से ठीक पहले कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ था और दोनों इसके बाद सो गए थे। महिला ने जब सुबह आंख खोली तो प्रेमी फंदे से लटका मिला। मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, दयालपुर पुलिस स्टेशन को एक शख्स के बेहोश सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
दोनों के बीच झगड़ा हुआ था
महिला के बयान के मुताबिक, मंगलवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद दोनों सो गए थे।
अगली सुबह उठी तो…
पुलिस के मुताबिक जब महिला अगली सुबह उठी तो उसने कथित तौर पर प्रेमी को खिड़की से लटका हुआ पाया। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। वहीं जांच के दौरान मृतक के भाई ने बताया कि भाई की मौत को लेकर उन्हें किसी भी तरह की गड़बड़ी और किसी पर भी संदेह नहीं है।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया
वहीं एक फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जु गई है।
बीते महीने नोएडा में प्रेमी ने कर ली थी आत्महत्या
बीते महीने नोएडा सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज के कमरे में लिव-इन में रह रहे एक शख्स ने तोलिये से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रेमिका ट्यूशन पढ़ाती थी तो युवक कुछ नहीं करता था। इस वजह से दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा हो रहा था। जांच में सामने आया कि युवक को कुछ समय से नशे और जुए की लत लग गई थी।
मां ने प्रेमिका के खिलाफ दर्ज करवाया केस
मृतक की मां ने इसके बाद फेज-3 थाना में प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के गोला गोकरननाथ के रहने वाले 26 वर्षीय सोनू वाजपेई के रूप में हुई थी। दोनों साल 2022 से रिलेशनशिप में थे और नोएडा में किराए के कमरे में रहे रहे थे।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन