Gurugram women offer beef west bengal CM Suvendu adhikari arrest after video goes viral वीडियो में बंगाल CM को ‘बीफ’ ऑफर कर बुरा फंसी महिला! गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

वीडियो में बंगाल CM को ‘बीफ’ ऑफर कर बुरा फंसी महिला! गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला का कहना है कि वीडियो में उन्होंने चिकन को बीफ कह दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही महिला का मोबाइल फॉरेंसिक जांच क लिए भेज दिया गया है।

Wed, 3 June 2026 07:33 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
वीडियो में बंगाल CM को ‘बीफ’ ऑफर कर बुरा फंसी महिला! गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक 34 वर्षीय महिला को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर बीफ पकाने का वीडियो शेयर करने और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल है जिसमें वे किचन में मांस पकाते हुए नजर आ रही हैं जिसमें वे दावा करती हैं कि कड़ाही में बीफ रखा है। इसके साथ ही वे कथित तौर पर इसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को खिलाने के लिए कह रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, महिला के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम ज्योत्सना बीबी है और वे पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की रहने वाली है और पिछले पांच साल से गुरुग्राम के सेक्टर 28 स्थित चकरपुर में पति और दो बेटियों के साथ रह रही हैं। वे इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPL और EWS फ्लैट योजना रद्द करने पर रोक, HC ने दिए यथास्थिति रखने के आदेश

धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर

मामले की जानकारी 30 मई को सामने आई जब चकरपुर में ही रहने वाले एक शख्स ने महिला द्वारा शेयर वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के आधार पर डीएलएफ पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने सीएम को ऑफर किया बीफ?

पुलिस का आरोप है कि वीडियो में महिला ने दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के लिए बीफ पका रही थी और यह भी कहा कि इसके लिए बंगाल की जनता उन्हें दंडित करेगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने वीडियो में बंगाल के मुख्यमंत्री को 'सुवेंदु बसु' कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम-फरीदाबाद में बढ़ेगा पुलिस का इमरजैंसी रिस्पांस, ERV बाइक और गाड़ियां म

मोबाइल जब्त कर जांच शुरू

गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप तुरान के मुताबिक, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में महिला को 30 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग में इस्तेमाल हुए मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही परिवार के 8 लोग मारे गए, गुरुग्राम के विवेक की कहानी रुला देगी

'बीफ नहीं चिकना था'

वहीं जांचकर्ताओं ने बताया कि महिला का कहना है कि वीडियो 25 मई का है और वह चिकना पका रही थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि वीडियो बनाते हुए उसने चिकन के बीफ होने का दावा किया। महिला ने बाद में उस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा लिया था। हालांकि पुलिस के पास वीडियो की क्लिप मौजूद है। महिला ने स्थानीय अदालत में जमानत याचिका दायर की है। मंगलवार को इसपर सुनवाई होनी थी लेकिन अब 8 जून को सुनवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।