Delhi malviya Nagar kill twenty one people fires statistics 2026 by DFS so far 2026 में दिल्ली में अबतक आग की कई घटनाएं, इतने लोगों ने गंवाई जान; डरावने आंकड़े; कब थमेगा आग का ये खूनी खेल?, Delhi Hindi News - Hindustan
More

2026 में दिल्ली में अबतक आग की कई घटनाएं, इतने लोगों ने गंवाई जान; डरावने आंकड़े; कब थमेगा आग का ये खूनी खेल?

मालवीय नगर की आग की घटना में 21 लोगों की मौत और 28 मई को हौज खास इलाके में पूर्व आईएएस की एसी ब्लास्ट के बाद आग की चपेट में आने से हुई मौत को जोड़ लिया जाए तो ये आंकड़ा 67 पर पहुंच चुका है। वहीं आज के हादसे में कुछ लोगों की हालत गंभीर है, तो ऐसे में हो सकता है कि ये आंकड़ा और बढ़े।

Wed, 3 June 2026 03:43 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में दिल्ली में अबतक आग की कई घटनाएं, इतने लोगों ने गंवाई जान; डरावने आंकड़े; कब थमेगा आग का ये खूनी खेल?

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग की चपेट में आने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं इतने ही आग में झुलस गए। मैक्स अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है कि 7 लोग वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है।

दिल्ली में साल 2026 में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के डेटा के मुताबिक दिल्ली में जनवरी से 27 मई तक कुल 45 लोगों की मौत आग की चपेट में आने से हुई। अब मालवीय नगर की आग की घटना में 21 लोगों की मौत और 28 मई को हौज खास इलाके में पूर्व आईएएस की एसी ब्लास्ट के बाद आग की चपेट में आने से हुई मौत को जोड़ लिया जाए तो ये आंकड़ा 67 पर पहुंच चुका है। वहीं आज के हादसे में कुछ लोगों की हालत गंभीर है, तो ऐसे में हो सकता है कि ये आंकड़ा और बढ़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खिड़की से कूदते लोग… धुआं और चीखें; मालवीय नगर अग्निकांड के वो 5 अनसुलझे सवाल

किस महीने कितनी मौत?

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अप्रैल के बीच में आग लगने की घटनाओं में 32 लोगों की मौत हुई थी वहीं मई महीने के 27 दिनों में दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। मालवीय नगर की आज वाली आग की घटना से पहले मार्च महीने में आग लगने की घटना में कुल 15 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली फायर सर्विस के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में जनवरी में 6 लोगों की मौत हुई थी तो फरवरी में भी 6 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा मार्च में 15 लोगों की मौत तो अप्रैल में 5 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में जनवरी में 1,396, फरवरी में 1,096, मार्च में 1,538 और अप्रैल में 2,663 आग की घटनाएं दर्ज की गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलाज कराने आए थे, मौत से सामना हो गया; दिल्ली अग्निकांड के चश्मदीदों की जुबानी

मार्च में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

दिल्ली के पालम इलाके में मार्च महीने में चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। इस इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर दुकान थी तो पहली मंजिल पर कॉस्मेटिक का सामान रखा हुआ था। वहीं ऊपरी मंजिल में 22 लोगों का परिवार रहता था। इमारत में जिस दिन आग लगी उस दिन परिवार के 10 लोग गोवा घूमने गए हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक की पहचान, किन एंगल पर MCD-दिल्ली पुलिस की जांच?

28 मई को एसी ब्लास्ट में पूर्व आईएएस की मौत

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में 28 मई को एक घर में आग लगने से 80 वर्षीय रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई थी। रिटायर्ड आईएएस का बेटा भी आग की चपेट में आया जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के दौरान पूर्व अधिकारी ने दम तोड़ दिया जबकि बेटा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घर में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (एसी) के इनडोर यूनिट में हुए ब्लास्ट को माना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।