budget 2026 delhi police receive has been allocated 12503 crore बजट 2026 में दिल्ली पुलिस को मिले कितने करोड़? मॉडल ट्रैफिक सिस्टम बनेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बजट 2026 में दिल्ली पुलिस को मिले कितने करोड़? मॉडल ट्रैफिक सिस्टम बनेगा

बजट 2026.27 में दिल्ली पुलिस के लिए 12,503.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैंए जो पिछले साल से 4.79 अधिक है। इस राशि का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आधुनिक तकनीक अपनाना और संचार नेटवर्क को बेहतर बनाना है। 

Sun, 1 Feb 2026 04:41 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बजट 2026 में दिल्ली पुलिस को मिले कितने करोड़? मॉडल ट्रैफिक सिस्टम बनेगा

बजट 2026.27 में दिल्ली पुलिस के लिए 12,503.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.79 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़ी राशि का इस्तेमाल दिल्ली में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आधुनिक तकनीकों को अपनाना है। इस फंड से एनसीआर क्षेत्र में एक उन्नत मॉडल ट्रैफिक सिस्टम विकसित किया जाएगा और कम्युनिकेशन नेटवर्क को पहले से बेहतर बनाया जाएगा।

4.79 परसेंट अधिक

दिल्ली पुलिस को 2026-27 के लिए यूनियन बजट में 12,503.65 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर से 4.79 परसेंट अधिक है। इस फंड का इस्तेमाल रूटीन खर्चों और अलग-अलग स्कीमों के लिए किया जाएगा, जिसमें एनसीआर इलाके में एक मॉडल ट्रैफिक सिस्टम और एक बेहतर कम्युनिकेशन नेटवर्क बनाना शामिल है।

कितना था पिछला बिजट?

बता दें कि कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को शामिल करना, ट्रैफिक सिग्नल लगाना और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना दिल्ली पुलिस के काम का हिस्सा है। मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली पुलिस को 11,931.66 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। अब इसको आने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए बढ़ाकर 12,503.65 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार के बजट में भी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में दिल्ली को पिछले साल की तुलना में 105 करोड़ रुपये अधिक दिए हैं जिसमें आपदा प्रबंधन और सिख दंगा पीड़ितों के लिए राहत राशि शामिल है और इस बढ़ी हुई राशि का उपयोग पानी और सीवर की व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाएगा साथ ही इस साल दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और पुलिस के लिए भी केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे; दिल्ली में कल सर्द हवाओं का सितम, 7 फरवरी तक कैसा मौसम
ये भी पढ़ें:बुजुर्ग मां की बेरहमी से पिटाई, गाजियाबाद में नशेड़ी बेटे की खौफनाक करतूत- VIDEO
ये भी पढ़ें:संसद में जल्द लाए जाएंगे नए कृषि कानून, शिवराज सिंह चौहान का ऐलान; इस बात पर जोर

CM ने सराहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। इसमें युवाओं के लिए रोजगार, सांस्कृतिक विरासत का बचाव, खेलकूद, विदेश में पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाओं में छूट जैसी कई खास बातें शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।