Delhi Police bust drug syndicate operating in NCR with arrest of 2 foreign nationals दिल्ली में ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2 विदेशी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में MDMA बरामद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2 विदेशी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में MDMA बरामद

दिल्ली पुलिस ने 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों के पास से बड़ी मात्रा में MDMA और एक्स्टेसी पिल्स जब्त की है। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की है।

Sun, 1 Feb 2026 05:56 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 2 विदेशी गिरफ्तार; बड़ी मात्रा में MDMA बरामद

दिल्ली पुलिस ने 2 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दोनों के पास से बड़ी मात्रा में MDMA और एक्स्टेसी पिल्स जब्त की है। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की है।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि उसने पश्चिमी दिल्ली में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके एक संगठित ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का मकसद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई को रोकना था। दोनों के पास से बड़ी मात्रा में MDMA और एक्स्टेसी पिल्स जब्त की गईं। आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक प्रेशियस उर्फ ​​प्रॉमिस (26) और घाना के नागरिक जेफ्री बोटेंग उर्फ ​​माइक (44) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां राजधानी में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई में शामिल ड्रग पेडलर्स की गतिविधियों के बारे में मिली जानकारी के बाद की गईं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने प्रेशियस के पास से 270 ग्राम MDMA और लगभग 18 ग्राम वजन की 40 एक्स्टेसी गोलियां बरामद कीं और जेफ्री बोटन के पास से 72 ग्राम MDMA बरामद किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 8 नया फुट ओवर ब्रिज बनेगा, सरकार ने मंजूरी दी; इन इलाकों को फायदा
ये भी पढ़ें:दिल्ली के महरौली की बदलेगी तस्वीर, 235 करोड़ का फंड मंजूर; होंगे ये विकास कार्य

पुलिस ने कहा कि यह ऑपरेशन कई महीनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में साइकोट्रॉपिक पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए चलाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि प्रेशियस ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए मोहन गार्डन के पास आएगा।

मौके पर एक रेडिंग टीम भेजी गई। रात 11:50 बजे एक आदमी उस जगह आया और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान प्रेशियस उर्फ ​​प्रॉमिस के रूप में हुई और तलाशी के दौरान उसके पास से ड्रग्स और एक्स्टेसी की गोलियां बरामद हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेशियस को पिछले साल 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह 2022 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था, जो अब खत्म हो चुका था। वह अवैध रूप से रह रहा था। उसने बताया कि वह पश्चिमी दिल्ली में अपने साथियों से ड्रग्स लेता था और ग्राहकों को सप्लाई करता था।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच में 30 जनवरी को उत्तम नगर से जेफ्री बोटेंग को गिरफ्तार किया गया। वह 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था और वीजा खत्म होने के बाद भी यहीं रुका हुआ था। पूछताछ के दौरान बोटेंग ने प्रीशियस के साथ मिलकर ड्रग सिंडिकेट चलाने और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की। उसने यह भी बताया कि उसे पहले भी 2019 में ख्याला थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।