I Was Assaulted MP Swati Maliwal Recalls Horror at Arvind Kejriwal Residence After AAP Exit 'केजरीवाल के आवास में मुझे'... AAP से जाते हुए स्वाति मालीवाल ने फिर किया याद, Delhi Hindi News - Hindustan
More

'केजरीवाल के आवास में मुझे'... AAP से जाते हुए स्वाति मालीवाल ने फिर किया याद

साल 20204 में स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास पर हुई घटना का खुलकर जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि 13 मई की सुबह अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने पहुंची थीं तभी उनपर सीएम केजरीवाल के पीएस विभव कुमार उन पर बुरी तरह टूट पड़े थे।

Fri, 24 April 2026 06:48 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'केजरीवाल के आवास में मुझे'... AAP से जाते हुए स्वाति मालीवाल ने फिर किया याद

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) के 10 में सात राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल होने का एलान किया है। इनमें एक नाम स्वाति मालीवाल का भी है जिनकी बीते काफी समय से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से नाराजगी जगजाहिर है। पार्टी से अलग होने के फैसले पर स्वाति ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने एकबार फिर केजरीवाल के आवास पर कथित मारपीट के मामले का भी जिक्र किया।

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा ‘साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। आरटीआई आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल दोपहर में बंगले में शिफ्ट हुए थे, शाम होते-होते राघव दे गए तगड़ा झटका

आवास की कथित घटना को किया याद

राज्यसभा सासंद ने आगे कहा ‘मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाजा। मुझे बर्बाद करने की धमकियां दी और हर संभव कोशिश की। केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएं, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूंगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘बीजेपी ने फिर से’... AAP में सबसे बड़ी टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

केजरीवाल के पीएस पर लगाए थे आरोप

मालूम हो कि साल 20204 में स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास पर हुई घटना का खुलकर जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि 13 मई की सुबह अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने पहुंची थीं तभी उनपर सीएम केजरीवाल के पीएस विभव कुमार उन पर बुरी तरह टूट पड़े थे। स्वाति का दावा था कि इस दौरान उनके साथ जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:AAP छोड़ BJP में गए, फिर भी दलबदल कानून में क्यों नहीं फंसे राघव चड्डा?

कौन-कौन सांसद हुए पार्टी से बागी?

राघव और स्वाति के अलावा आप सांसद अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी ने भी आप का साथ छोड़ने का एलान किया है। सात राज्यसभा सदस्यों के अलग होने के बाद आम आदमी पार्टी के अब राज्यसभा में सिर्फ तीन ही सांसद रह जाएंगे। जिनमें संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।