Delhi Woman Runs four KM to Reclaim Mobile from Snatchers दिल्ली की धाकड़ बेटी: नवरात्र के पहले दिन स्नैचर को याद दिलाया छठी का दूध, 4 KM पीछा कर वापस लिया अपना फोन, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली की धाकड़ बेटी: नवरात्र के पहले दिन स्नैचर को याद दिलाया छठी का दूध, 4 KM पीछा कर वापस लिया अपना फोन

महिला ने हार नहीं मानी और उनका करीब तीन किलोमीटर तक पीछा किया और अपना मोबाइल वापस हासिल किया। पुलिसर ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Sun, 22 March 2026 02:49 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली की धाकड़ बेटी: नवरात्र के पहले दिन स्नैचर को याद दिलाया छठी का दूध, 4 KM पीछा कर वापस लिया अपना फोन

दिल्ली में स्नैचिंग का शिकार हुई एक महिला ने दो चोरों को ऐसा सबक सिखाया कि वे जिंदगीभर याद रखेंगे। घटना साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके की है जहां बाइक पर सवार होकर आए चोर महिला का मोबाइल छीन कर भाग गए। महिला ने हार नहीं मानी और उनका करीब चार किलोमीटर तक पीछा किया और अपना मोबाइल वापस हासिल किया। महिला ने इस दौरान शोर भी मचाया और आस-पास मौजूद कुछ लोगों ने उनकी मदद भी की।

महिला का नाम तनिष्का है और उनकी उम्र 26 साल है। महिला के मुताबिक जब वह कालकाजी मंदिर के पास थी तो चोर अचानक आए और मोबाइल छीन कर भागे। घटना की जानकारी देते हुए तनिष्का ने बताया ‘नवरात्र का पहला दिन था और मेरा उस दिन व्रत भी था। मैं कालकाजी मंदिर जा रही थी और बीआरटी अस्पताल के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो लड़के बाइक पर आए और मेरा फोन छीनकर भाग गए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की संग दोस्ती जबर्दस्ती यौन संबंध बनाने का लाइसेंस नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट

बहादुरी से नाकाम किए स्नैचर्स के मंसूबे

तनिष्का ने आगे बताया कि ‘जैसे ही वह भागे तुरंत मैं भी उनके पीछे भागी। कुछ ही दूरी पर मुझे ई-रिक्शा मिला और मैंने उसमें बैठकर उनका पीछा किया। उस दौरान मैंने काफी शोर भी किया था और वहां पब्लिक भी मौजूद थी जिन्होंने मेरी मदद भी की। पीसीआरए अस्पताल के पास दोनों चोर पकड़े गए और मैंने अपना मोबाइल लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी समय बर्बाद न करते हुए मेरे पास आ गई थी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में फिर बढ़ा खसरे का खतरा, ढाई महीने में ही मिल गए इतने नए मरीज

पिता की दी हुई सीख आई काम

उन्होंने आगे कहा ‘मैंने करीब 3 से 4 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। मुझे डर था लेकिन मैंने बिना कुछ सोचे समझे ई-रिक्शा की मदद से उन लड़कों के पीछे भागी। मुझे मेरे पिता जी से हिम्मत हौसला मिला हुआ है। उन्होंने मुझे सिखाया कि जब ऐसी कोई घटना होती है तो बिना सोचे समझे ऐसी घटनाओं का सामना करो।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शारीरिक संबंध भी नहीं बनें; शादी के 7 दिन बाद ही अलग हुए पति-पत्नी को HC से राहत

पुलिस ने भी की तनिष्का की तारीफ

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मनीष और 24 वर्षीय सनी के रूप में हुई है, जो खानपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिसर ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने साथ ही महिला की बहादुरी की भी तारीफ की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।