Measles patients rises again in delhi many cases reported know symptoms and preventive measures दिल्ली में फिर बढ़ा खसरे का खतरा, ढाई महीने में ही मिल गए इतने नए मरीज; जानें लक्षण-बचाव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में फिर बढ़ा खसरे का खतरा, ढाई महीने में ही मिल गए इतने नए मरीज; जानें लक्षण-बचाव

राजधानी दिल्ली में खसरे का खतरा बढ़ गया है। बीते ढाई माह में ही खसरे के 37 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे बीते साल में यह आंकड़ा 110 तक पहुंचा था। सबसे चिंतानजक बात यह है कि कई मामलों में पीड़ित नौ माह से कम उम्र के बच्चे भी हैं। 

Sun, 22 March 2026 07:04 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रणविजय सिंह
share
दिल्ली में फिर बढ़ा खसरे का खतरा, ढाई महीने में ही मिल गए इतने नए मरीज; जानें लक्षण-बचाव

राजधानी दिल्ली में खसरे का खतरा बढ़ गया है। बीते ढाई माह में ही खसरे के 37 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे बीते साल में यह आंकड़ा 110 तक पहुंचा था। सबसे चिंतानजक बात यह है कि कई मामलों में पीड़ित नौ माह से कम उम्र के बच्चे भी हैं। इस कारण परिवार कल्याण निदेशालय सतर्क हो गया है।

राजधानी में बच्चों के साथ एम्स में कई स्वास्थ्य कर्मी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं, बल्लीमारान में दो संदेहास्पद मौतें भी हुई हैं। इसके मद्देनजर एम्स ने स्वास्थ्यकर्मियों को एन-95 मास्क के इस्तेमाल और ऐसे मरीजों को अलग वार्ड में रखने सहित कई एहतियात बरने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार से 60 जगहों पर लगेंगे खसरे के टीके

खसरा व रूबेला के खात्मे के लिए दिल्ली में 2023 में विशेष टीकाकरण किया गया था। तब से खसरे के मामले न के बराबर थे। मगर अब यह फिर से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए 60 जगहों पर सोमवार से 10 वर्ष तक के बच्चों को खसरे के टीका लगाए जाएंगे।

किसी भी उम्र में हो सकता है खसरा

वहीं, एम्स में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि खसरा किसी भी उम्र में हो सकता है। संक्रमण बढ़ने पर मिर्गी, निमोनिया, एन्सेफलाइटिस (दिमाग पर असर) और कुपोषण का खतरा है।

बीमारी के लक्षण

● शुरुआती लक्षण तेज बुखार, नाक बहना, सूखी खांसी

● शरीर पर लाल दाने निकलना

● गंभीर हालत होने पर सांस लेने में दिक्कत, कान दर्द, तेज बुखार

बचाव के उपाय

● समय पर टीकाकरण कराएं

● संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं

● साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें

● इम्युनिटी मजबूत करने के लिए पौष्टिक आहार लें

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।