Delhi Weather Rain Brings Relief AQI Drops Below 100 After 5 Months Check Temperature Details बारिश से दिल्ली की आबोहवा में बड़ा सुधार, 5 महीने बाद AQI पहुंचा 100 के नीचे; जानें कहां कितना तापमान, Delhi Hindi News - Hindustan
More

बारिश से दिल्ली की आबोहवा में बड़ा सुधार, 5 महीने बाद AQI पहुंचा 100 के नीचे; जानें कहां कितना तापमान

बारिश के चलते हवा में मौजूद प्रदूषक कण कम हो गए हैं जिसके चलते एक्यूआई 93 दर्ज किया गया। करीब पांच महीने बाद दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया है।

Fri, 20 March 2026 09:35 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
बारिश से दिल्ली की आबोहवा में बड़ा सुधार, 5 महीने बाद AQI पहुंचा 100 के नीचे; जानें कहां कितना तापमान

बारिश और तेज हवाओं के चलते राजधानी दिल्ली में ठंड जैसा अहसास हो रहा है। इस बीच दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी काफी सुधार देखने को मिल रहा है। करीब पांच महीने बाद दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया है जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। बारिश के चलते हवा में मौजूद प्रदूषक कण कम हो गए हैं जिसके चलते एक्यूआई 93 दर्ज किया गया है।

लगभग पांच महीनों (161 दिनों बाद) में यह पहला ऐसा दिन है जब एक्यूआई 100 नीचे दर्ज किया गया है। इससे पहले शहर में 'संतोषजनक' श्रेणी में एक्यूआई 9 अक्टूबर, 2025 को दर्ज किया गया था, तब यह 99 दर्ज किया गया था। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक शनिवार से 23 मार्च तक एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में रहने की संभावना है। आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

बारिश के चलते हवा में मौजूद प्रदूषक कण कम हो गए हैं।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों की सुरक्षा पर कैसे रहेगी नजर; दिल्ली में MCD स्कूलों पर चिंताजनक रिपोर्ट

बारिश के वजह से कहां कितना तापमान?

शुक्रवार को पालम में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.4 डिग्री कम था। लोधी रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 9.0 डिग्री कम), रिज में 21.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 10.7 डिग्री कम) और आया नगर में 21.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 10.5 डिग्री कम) तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो, सफदरजंग में यह 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। पालम में 14.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.7 डिग्री कम), लोधी रोड में 15.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक), रिज में 15.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री कम) और आया नगर में 16 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.2 डिग्री कम) दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बीच सड़क आग का गोला बना ई-स्कूटर, पटाखों जैसी आवाज के साथ धधकता रहा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बनाने जा रहे हैं अपना घर? रेखा गुप्ता सरकार ने दी ये बड़ी राहत

7 मिमी बारिश दर्ज की गई

राजधानी में दिन के दौरान 7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे इस महीने की अब तक की औसत बारिश 16.2 मिमी हो गई है। यह 2023 के बाद पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक बारिश वाला मार्च बन गया है। साल 2023 में मार्च के महीने में औसत बारिश 50.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 3 महीने तक...; दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा पर CM रेखा गुप्ता ने दी बड़ी राहत

बारिश का सिलसिला खत्म होने की संभावना

शनिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिससे हाल के दिनों की बारिश का सिलसिला खत्म हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।