Delhi CM Rekha Gupta Big Relief To Women Over Free Bus Service Pink Saheli Smart Card अगले 3 महीने तक...; दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा पर CM रेखा गुप्ता ने दी बड़ी राहत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अगले 3 महीने तक...; दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा पर CM रेखा गुप्ता ने दी बड़ी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर महिलाओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अगले तीन महीनों तक पिंक टिकट से भी मुफ्त यात्रा की जा सकती है।

Mon, 16 March 2026 06:23 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अगले 3 महीने तक...; दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा पर CM रेखा गुप्ता ने दी बड़ी राहत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर महिलाओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अगले तीन महीनों तक पिंक टिकट से भी मुफ्त यात्रा की जा सकती है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया है कि अगर जरूरत पड़ी तो पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एम्स पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपको पिंक सहेली कार्ड बनवाने को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पिंक टिकट से मुफ्त बस यात्रा अगले तीन महीनों तक जारी रहेगी, और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड भी समान रूप से मान्य रहेगा।

उन्होंने आगे कहा, आप अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र पर जाकर आराम से सहेली पिंक कार्ड बनवा सकती हैं। जरूरत पड़ने पर केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि सभी महिलाओं को सुविधा मिल सके। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुविधा देना, साथ ही व्यवस्था में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करना है।

इससे पहले, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक बयान में दिल्ली की महिलाओं से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' लेने के लिए परेशान न होने या जल्दबाजी न करने का आग्रह किया था। बयान में कहा गया, यह ध्यान रखना जरूरी है कि महिलाएं अपने पास 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' उपलब्ध न होने के बावजूद मौजूदा प्रणाली के अनुसार 'पिंक पेपर टिकट' का उपयोग करके डीटीसी बसों में यात्रा करना जारी रख सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ट्रांसजेंडर भी बसों में करेंगे फ्री यात्रा; सरकार ने दी मंजूरी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा अलर्ट, 3 विधानसभा क्षेत्रों में 24 घंटे तक पानी नहीं

कब मान्य नहीं होगी पिंक टिकट

इसमें यह भी कहा गया है कि यह आकलन करने के बाद कि अधिकतर पात्र महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड मिल चुके हैं, और दिल्ली सरकार धीरे-धीरे कागजी टिकट प्रणाली को समाप्त करके पूरी तरह कार्ड आधारित प्रणाली लागू करेगी। डीटीसी ने कहा, महिला यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे परेशान न हों या जल्दबाजी न करें, क्योंकि कार्ड वितरण समय के साथ सुचारू रूप से जारी रहेगा और सभी पात्र महिलाएं आसानी से अपना कार्ड प्राप्त कर सकेंगी।

50 फीसदी काउंटरों पर फ्री स्मार्ट कार्ड

दिल्ली की पात्र महिलाएं राष्ट्रीय राजधानी में डीटीसी द्वारा स्थापित 50 नामित काउंटरों से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नि:शुल्क प्राप्त कर सकती हैं। दिल्ली सरकार ने दो मार्च को 'पिंक सहेली कार्ड' पहल शुरू की, जिसने केंद्र की ''एक राष्ट्र, एक कार्ड'' पहल के तहत पहले से चली आ रही 'पिंक पेपर प्रणाली' को 'पिंक एनसीएमसी कार्ड' के माध्यम से प्रतिस्थापित कर दिया, जिससे मुफ्त यात्रा केवल दिल्ली निवासियों तक ही सीमित हो गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस कार्ड से दिल्ली-निवासी महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का सुगम सशुल्क उपयोग संभव हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमाखोरों की खैर नहीं! 70 टीमें तैनात, सिरसा बोले- दिल्ली में LPG की कोई कमी नहीं

भाषा से इनपु

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।