Delhi Traffic Advisory Chander Vihar Bridge Closed for seven Days Check Alternate Routes सावधान! दिल्ली में अगले 7 दिन इस रास्ते पर जाने से बचें, एडवाइजरी जारी; ट्रैफिक पुलिस ने बताए वैकल्पिक मार्ग, Delhi Hindi News - Hindustan
More

सावधान! दिल्ली में अगले 7 दिन इस रास्ते पर जाने से बचें, एडवाइजरी जारी; ट्रैफिक पुलिस ने बताए वैकल्पिक मार्ग

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। चंदर विहार में खंडा चौक पुल मरम्मत कार्य के चलते लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। पुल पर सात दिन मरम्मत का काम चलेगा।

Thu, 26 March 2026 08:19 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! दिल्ली में अगले 7 दिन इस रास्ते पर जाने से बचें, एडवाइजरी जारी; ट्रैफिक पुलिस ने बताए वैकल्पिक मार्ग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चंदर विहार में खंडा चौक पुल मरम्मत कार्य के चलते लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुल पर सात दिन मरम्मत का काम चलेगा जिसके चलते यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

यह पुल एक नाले के ऊपर बना है। एडवाइजरी के मुताबिक 'पुल 26 मार्च से अगले सात दिनों तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के कारण पुल को बंद किया जा रहा है।'

निलोठी से विकास पुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को महादेव चौक से होते हुए मछली मार्केट और विकास पुरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के BJP सांसद ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; बढ़ती जनसंख्या को लेकर बड़ी मांग

यात्रा की योजना पहले से बना लें

वहीं विकास पुरी में मछली मार्केट से निलोठी या चंदर विहार की ओर जाने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए महादेव चौक वाले मार्ग का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EV पॉलिसी पर रेखा सरकार की बड़ी तैयारी, CM गुप्ता ने बताया कहां-कहां बनेंगे ATS

घर से निकलने से पहले चेक कर लें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे घर से निकलने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि वे वैकल्पिक मार्गों का चयन कर सकें और समय बचा सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 16 साल के लड़के की हत्या, पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को दबोचा

रियल-टाइम अपडेट ऐसे पा सकते हैं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिंक शेयर किए हैं। अगर आपको रास्ते में किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ती है, तो आप ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा व्हट्सएप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 और सोशल मीडिया हैंडल @dtptraffic (Facebook, X, Instagram) पर संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।