16-Year-Old Boy Murdered in Delhi, Police Apprehend Three Juvenile Accused दिल्ली में 16 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को दबोचा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में 16 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को दबोचा

परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे। उनका दावा है कि वारदात में कुछ बालिग आरोपी भी शामिल हैं। इन बालिग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर मृतक के परिजनों ने थाने परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया।

Thu, 26 March 2026 06:21 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, रजनीश पांडे, नई दिल्ली
share
दिल्ली में 16 साल के लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को दबोचा

दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू गोदकर हत्या में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनकी उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक किशोर उनमें से एक को अक्सर धमकाता और परेशान करता था। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खून से लथपथ हालत में मिला था नाबालिग

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, 25 मार्च को दयालपुर थाने में चाकूबाजी की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत नेहरू विहार के गली संख्या 13 स्थित वारदातस्थल पर पहुंची। वहां 16 वर्षीय किशोर खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी जेपीसी अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटी

वारदात के बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को दबोचा

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि तीन लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दयालपुर थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इधर, क्राइम सीन से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके से मिले सुरागों व स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर जांच के दौरान मृतक व आरोपियों की पहचान की और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के BJP सांसद ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; बढ़ती जनसंख्या को लेकर बड़ी मांग

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

मामले में गुरुवार को परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे। उनका दावा है कि वारदात में कुछ बालिग आरोपी भी शामिल हैं। इन बालिग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर मृतक के परिजनों ने थाने परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड में शामिल बालिग आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस को केवल नाबालिगों को पकड़कर मामले में खानापूर्ति कर रही है। परिजनों ने मांग की है कि हत्याकांड में शामिल अन्य सभी आरोपियों की भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 से 17 साल के लड़कों का दिल्ली में खूनी कांड, चाकू से गोदकर मार डाला
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।