Delhi Ration Card New Income Limit Government Announces Major Criteria Change खुशखबरी! दिल्ली में जल्द इतनी सालाना आय वालों का भी बनेगा राशन कार्ड, Delhi Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी! दिल्ली में जल्द इतनी सालाना आय वालों का भी बनेगा राशन कार्ड

सीएम ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल 1.20 लाख रुपये सालाना आय वाले ही राशनकार्ड बनवा सकते हैं मगर आय सीमा में बढ़ोत्तरी (2.50 लाख रुपये) किए जाने के बाद और भी लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि इस बढ़ोतरी के फैसले को अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

Thu, 21 May 2026 03:51 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
खुशखबरी! दिल्ली में जल्द इतनी सालाना आय वालों का भी बनेगा राशन कार्ड

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आय सीमा को 1.20 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये सालाना करने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब दिल्ली में 13 साल बाद फिर से नए राशन कार्ड बनेंगे। यही नहीं दिल्ली सरकार ने 7 लाख राशनकार्ड को निरस्त भी किया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कॉनफ्रेंस कर राशन कार्ड को लेकर लिए गए फैसलों की जानकारी दी। सीएम ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल 1.20 लाख रुपये सालाना आय वाले ही राशनकार्ड बनवा सकते हैं मगर आय सीमा में बढ़ोत्तरी (2.50 लाख रुपये) किए जाने के बाद और भी लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि इस बढ़ोतरी के फैसले को अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 13 वर्षों में कोई राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के दो बड़े ट्रैफिक पॉइंट से मिनटों में निकलेंगे आप, अंडरपास की तैयारी

‘लिमिट को हम और अधिक करें’

सीएम ने कहा ‘मैं दिल्ली की जनता को बताना चाहती हूं कि हमने अपनी सरकार आने के बाद पहले भी इनकम का लेवल (राशन कार्डधारकों के लिए) बढ़ाया था। पहले एक लाख थी जिसे सवा लाख किया पर मुझे लगता है कि दिल्ली जो देश की राजधानी है हम चाहेंगे कि इस लिमिट को हम और अधिक करें। हमारे मंत्रिमंडल में इसको लेकर चर्चा हो चुकी है और इसे (आय सीमा) हम बहुत जल्द लगभग ढाई लाख तक लेकर जाने वाले हैं। तो दिल्ली में जिनकी पारिवारिक इनकम ढाई लाख तक होगी वे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगे। यह बढ़ोतरी जरूरतमंद लोगों की अधिकतम संख्या को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान दिल्ली! RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला मरीज भर्ती, न करें ये गलतियां

3 लाख 72 हजार आवेदन पहले से ही पोर्टल पर

रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ‘13 साल में लगभग 3 लाख 72 हजार आवेदन पहले से ही सरकार के पोर्टल पर पड़ी हैं। जिसको पिछली सरकारों ने नहीं बनाया। यानी लोगों ने अप्लाई कर रखा परंतु अब नए आवेदन मांगे जाएंगे क्योंकि उनमें (पुराने आवेदन) में से कई लोग तय मानदंडों के लिए अब पात्र न हो। वे दिल्ली में हैं या नहीं हैं या फिर उनकी आय सीमा क्या है तो नए नियमों के हिसाब से लोग नए सिरे से अप्लाई करेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गर्मी का तांडव: टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 46°C के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’

राशन कार्डधारकों का ऑडिट किया गया

सीएम ने कहा कि ‘पिछले एक वर्ष में राशन कार्डधारकों का ऑडिट किया गया। इसमें 1.44 लाख धारक आय की शर्त में नहीं आते थे। 35,800 कार्डधारकों ने कभी राशन ही नहीं लिया। 29,580 कार्डधारक मृत मिले जबकि 23,394 राशनकार्ड डुप्लीकेट पाए गए।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।