दिल्ली में गर्मी का तांडव: टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, मई की सबसे गर्म रात; ऑरेंज अलर्ट जारी
दिल्ली में गुरुवार को बीते 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात थी। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्लीवासी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। लू के थपेड़ों ने राजधानी को आग की भट्ठी बनाया हुआ है। दिल्ली में गुरुवार सुबह भीषण गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.2 डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है।
हालात ये हैं कि दिल्ली में गुरुवार को बीते 14 साल में मई महीने की सबसे गर्म रात थी। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में इससे ज्यादा न्यूनतम तापमान 26 मई 2012 को 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गर्म रात कब घोषित की जाती है?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सफदरजंग और लोदी रोड उन स्टेशनों में शामिल थे जहां रात में सबसे ज्यादा गर्म मौसम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
कहां कितना तापमान?
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री ज्यादा था। इसके बाद रिज में तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा था। पालम में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था, लोधी रोड में 29.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा था, और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था।
46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है
शहर को 'ऑरेंज अलर्ट' पर रखा गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के दौरान लूच चलने का अनुमान जताया है।
एयर क्वालिटी 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे एयर क्वालिटी 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई, जिसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन