Delhi Metro Yellow Line Services Delayed for 90 Minutes After Passenger Found on Track दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी नहीं, इस वजह से डेढ़ घंटे तक रुकी रहीं ट्रेनें, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी नहीं, इस वजह से डेढ़ घंटे तक रुकी रहीं ट्रेनें

करीब डेढ़ घंटे के बाद येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। आपको बता दें कि येलो दिल्ली के प्रमुख इलाकों को जोड़ती है ऐसे में यात्रियों ने डीएमआरसी की पोस्ट पर कमेंट कर इस दौरान हुई परेशानी के बारे में बताया।

Mon, 30 March 2026 02:49 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी नहीं, इस वजह से डेढ़ घंटे तक रुकी रहीं ट्रेनें

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता देखा गया था। मेट्रो की ओर से जानकारी दी गई कि एक यात्री ट्रैक पर पाया गया जिसके चलते एहतियाती तौर पर संचालन बंद करना पड़ा।

कुछ समय तक ट्रेनों का संचालन कंट्रोल किया गया ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। इस दौरान येलो लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि येलो लाइन के अलावा मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

डीएमआरसी ने क्या जानकारी दी?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक यात्री के होने के कारण येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हुई है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के पास से हटेंगी अवैध दुकानें; हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

कई स्टेशनों पर प्रतीक्षा समय बढ़ गया

इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से येलो लाइन पर ट्रेन सेवाओं को नियंत्रित किया गया, जिससे सुबह पीक आवर्स के दौरान इस कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर प्रतीक्षा समय बढ़ गया और काफी भीड़ जमा हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीरो होंडा चौक एलिवेटेड रोड योजना पकड़ेगी रफ्तार, GMRL का मेट्रो चलाने से इनकार

'रुकावट बहुत परेशानी भरी थी'

स्टेशन पर प्रतीक्षा करते हुए एक यात्री अमित ने कहा कि 'ऑफिस के समय में इस तरह का रुकावट बहुत परेशानी भरी थी। उन्होंने कहा, ‘यह ऑफिस का समय है और भारी भीड़ है। ट्रेनें आने पर भी उनमें इतनी भीड़ है कि आसानी से चढ़ना मुश्किल है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आनंद विहार में नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा?

डेढ़ घंटे के बाद येलो लाइन पर सेवाएं बहाल

वहीं डीएमआरसी के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे के बाद येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। आपको बता दें कि येलो दिल्ली के प्रमुख इलाकों को जोड़ती है ऐसे में यात्रियों ने डीएमआरसी की पोस्ट पर कमेंट कर इस दौरान हुई परेशानी के बारे में बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।