Delhi Metro Viral Dance Man Creates Chaos with Teri Deewani Performance दिल्ली मेट्रो में ‘तेरी दीवानी’ गाने पर युवक ने काटा गदर, सीट से उठने लगे यात्री; VIDEO, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो में ‘तेरी दीवानी’ गाने पर युवक ने काटा गदर, सीट से उठने लगे यात्री; VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कभी फ्लोर पर बैठ रहा था अगले ही पल उछलकर खड़ा हो रहा है। वीडियो देखने के बाद ये तो साफ नजर आ रहा है कि शख्स अपनी मस्ती में मस्त है और उसे इसकी कोई चिंता नहीं कि 'चार लोग' उसके बारे में क्या कहेंगे।

Thu, 23 April 2026 03:49 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली मेट्रो में ‘तेरी दीवानी’ गाने पर युवक ने काटा गदर, सीट से उठने लगे यात्री; VIDEO

दिल्ली मेट्रो में यूं तो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है मगर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। एकबार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मशहूर सिंगर कैलाश खेर के 'तेरी दीवानी' गानें पर डांस करता नजर आ रहा है।

शख्स ने ईयर बड्स लगाए हुए हैं और पोल के सहारे जमकर थिरकता नजर आ रहा है। शख्स के डांस को देखकर आस-पास मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं दो लोग तो अपनी सीट से ही उठ जाते हैं क्योंकि डांस करते करता शख्स उनके पास आ रहा था जिससे टकराने की स्थिति बन रही थी। वहीं कुछ पैसेंजर उसे बड़े मजे से देख रहे थे, आपस में इशारे कर रहे थे और इस अचानक शुरू हुए डांस को देखकर हंस रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने दूसरी तरफ मुंह फेर लिया। हालांकि मेट्रो कोच में कम जगह होने के वजह से शख्स के डांस को नजरअंदाज करना मुश्किल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की सर्विस से कितना संतुष्ट? 13 अप्रैल से शुरू हो रहा ऑनलाइन सर्वे

शख्स अपनी मस्ती में मस्त

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कभी फ्लोर पर बैठ रहा था अगले ही पल उछलकर खड़ा हो रहा है। वीडियो देखने के बाद ये तो साफ नजर आ रहा है कि शख्स अपनी मस्ती में मस्त है और उसे इसकी कोई चिंता नहीं कि 'चार लोग' उसके बारे में क्या कहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई लाइन बिछाने से ब्लू लाइन के मेकओवर तक, दिल्ली मेट्रो से जुड़े 10 बड़े अपडेट

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर इंटरनेट जगत की मिली-जुली राय देखने को मिली। समर्थकों का तर्क है कि यह एक क्रिएटिव प्रयास है जो रोजाना की नीरस यात्रा में मनोरंजन का तड़का लगाता है। हालांकि, कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता से जोड़कर देखा। उनका कहना है कि दूसरों की असुविधा की कीमत पर किया गया मनोरंजन गलत है। लोगों ने यात्रियों की असहजता का हवाला देते हुए इसे 'वायरल होने की बीमारी' बताया। इंटरनेट यूजर्स ने चिंता जताई कि सोशल मीडिया पर 'फेम' पाने के चक्कर में अब मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कृत्यों की बाढ़ सी आ गई है, जो सही नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो में जुड़ेंगी 15 नई ट्रेनें, फेज-4 के लिए खरीदे जा चुके 470 कोच

वीडियो को अबतक देख चुके हैं इतने लोग

आपको बता दें कि यह यह क्लिप इंस्टाग्राम यूजर स्वास्तिक ने शेयर की है। इस वीडियो को अबतक 8.8 व्यू (खबर लिखे जाने तक) आ चुके हैं। 2 लाख 48 हजार यूजर्स लाइक कर चुके हैं। शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालने पर पता चलता है कि वह अक्सर मेट्रो ट्रेन के अंदर, प्लेटफॉर्म पर इसी तरह का डांस करता रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।