दिल्ली मेट्रो की सर्विस से कितना संतुष्ट? 13 अप्रैल से शुरू हो रहा DMRC का ऑनलाइन सर्वे
डीएमआरसी के मुताबिक, ग्राहक डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपनी प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सर्वे से यात्रियों के फीडबैक को समझकर और दुनिया भर के अच्छे तरीकों को अपनाकर सर्विस में सुधार किया जा सकेगा।

दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं और सर्विस से जुड़ा कोई फीडबैक देना चाहते हैं तो 13 अप्रैल से 10 मई के बीच आप सीधा दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) तक ऑनलाइन ‘कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे’ (ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण) में अपनी बात रख सकते हैं। यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर दिल्ली मेट्रो अपनी परिचालन व्यवस्था में सुधार करेगा और सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर करेगा।
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि 'यह सर्वे लंदन स्थित ट्रांसपोर्ट स्ट्रैटेजिक सेंटर (TSC) द्वारा करवाया जा रहा है जो जो COMET बैंचमार्किंग ग्रुप का संचालन करता है। इस सर्वे का यह 13वां संस्करण है। इसके जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी मेट्रो में सफर को लेकर यात्रियों का क्या दृष्टिकोण है और मेट्रो के संचालन में और क्या बेहतर किया जा सकता है।
इंग्लिश और हिंदी दोनों में सर्वे
डीएमआरसी के मुताबिक, ग्राहक डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपनी प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सर्वे से यात्रियों के फीडबैक को समझकर और ज्यादा अच्छे तरीकों को अपनाकर सर्विस में सुधार किया जा सकेगा।
सर्वे में क्या पूछा जाएगा?
सर्वे में मेट्रो सर्विस से जुड़ी उपलब्धता और स्टेशनों तक पहुंच, इस्तेमाल में आसानी और यात्रा के दौरान मिलने वाली जानकारी, भरोसा, कस्टमर केयर और सिक्योरिटी, कर्मचारियों का व्यवहार, कुल संतुष्टि और समय की पाबंदी के बारे में पूछा जाएगा। जो यात्री सर्वे में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट https://delhimetrorail.com/ पर जाकर अपना फीडबैक दे सकते हैं।
डीएमआरसी ने यात्रियों से की अपील
वेबसाइट के होम पेज पर सर्वे के लिंक उपलब्ध होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए सर्वे फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सर्वे में हिस्सा लें और अपनी राय दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन