Delhi Metro Sunday Timings Phase III Services to Start at 6 AM मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: आज इन लाइन पर सुबह 7 नहीं 6 बजे से ही चलेंगी ट्रेनें, जानें रूट्स, Delhi Hindi News - Hindustan
More

मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: आज इन लाइन पर सुबह 7 नहीं 6 बजे से ही चलेंगी ट्रेनें, जानें रूट्स

डीएमआरसी की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नई टाइमिंग के हिसाब से बनाए ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएमआरसी ने इन लाइन पर मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू करने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया है।

Sat, 7 March 2026 08:09 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी: आज इन लाइन पर सुबह 7 नहीं 6 बजे से ही चलेंगी ट्रेनें, जानें रूट्स

दिल्ली मेट्रो फेज III कॉरिडोर पर रविवार (8 मार्च) को ट्रेन सेवाएं एक घंटा पहले ही शुरू हो जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार शाम एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। डीएमआरसी के मुताबिक ट्रेन सर्विस सुबह 7 बजे की बजाय 6 बजे से शुरू हो जाएगी। रविवार सुबह जल्दी घर से निकलने वाले यात्रियों, विशेषकर हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है।

डीएमआरसी ने कहा है कि लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार तक, लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक (कृष्णा पार्क एक्सटेंशन सहित) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू की जाएंगी।

टाइमिंग में बदलाव की नहीं बताई वजह

डीएमआरसी की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नई टाइमिंग के हिसाब से बनाए ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएमआरसी ने इन लाइन पर मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू करने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन अक्सर बड़े आयोजनों, प्रतियोगी परीक्षाओं या महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया जाता है।

दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी दिन यानी रविवार को दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं जिनमें मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन (पिंक लाइन, लगभग 12.3 किमी लंबी) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क सेक्शन (मैजेंटा लाइन, लगभग 9.9 किमी लंबी) शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की नई उड़ान, विदेशों में काम हासिल करने के लिए बनाई नई कंपनी
ये भी पढ़ें:CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के बीच DMRC के खास कदम, कार्ड दिखाते ही छात्रों को फायदा
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बड़ा बदलाव, 'सेवा तीर्थ' हुआ उद्योग भवन स्टेशन

तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी

यही नहीं पीएम दिल्ली मेट्रो के पांचवें फेज (ए) के तहत तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास भी करेंगे जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.10 किमी है। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक का कॉरिडोर और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक का कॉरिडोर शामिल है। इन कॉरिडोर के बनने के बाद नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।