Delhi Metro Yellow Line Udyog Bhawan Metro Station Name Change To Sewa Tirth दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बड़ा बदलाव, 'सेवा तीर्थ' हुआ उद्योग भवन स्टेशन का नया नाम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बड़ा बदलाव, 'सेवा तीर्थ' हुआ उद्योग भवन स्टेशन का नया नाम

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया था और इसी समारोह में उद्योग मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने की घोषणा की गयी थी।

Sat, 14 Feb 2026 03:02 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, वार्ता
share
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर बड़ा बदलाव, 'सेवा तीर्थ' हुआ उद्योग भवन स्टेशन का नया नाम

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नये परिसर का उद्घाटन किया था और इसी समारोह में उद्योग मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने की घोषणा की गयी थी।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम नए कॉम्प्लेक्स के अनुरूप बदलकर 'सेवा तीर्थ' कर दिया जाएगा।

यह मेट्रो स्टेशन नए बने पीएमओ से लगभग 650 मीटर दूर है और यह नए पीएमओ का सबसे नज़दीकी मेट्रो सम्पर्क बिंदु है। खट्टर ने इस मौके को एक ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने कहा था, आज एक पवित्र और शुभ मौका है। यह बदलाव का मौका है। हम सब एक ऐसे पल के गवाह बन रहे हैं जो सालों में नहीं बल्कि कभी-कभी सदियों में आता है। हम खुशकिस्मत हैं कि हम इस दिन का हिस्सा हैं।

मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया। नये परिसर में पीएमओ , कैबिनेट सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिवालय हैं। प्रधानमंत्री ने कल ही कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का भी उद्घाटन किया था। इन इमारतों में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, विधि एवं कानून और कृषि जैसे अहम मंत्रालय हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।