Delhi Metro has extended last train timings on all lines for IPL match at Arun Jaitley Stadium on 17th May 17 मई को सभी लाइन पर देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ी आखिरी ट्रेन की टाइमिंग, Delhi Hindi News - Hindustan
More

17 मई को सभी लाइन पर देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ी आखिरी ट्रेन की टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो द्वारा समय बढ़ाए जाने से न केवल लोगों के पैसे बचेंगे, बल्कि सड़कों पर वाहनों का दबाव और पार्किंग की समस्या भी कम होगी। बहरहाल डीएमआरसी के इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह दोगुना होना तय है और वे अब बिना किसी तनाव के मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।

Sat, 16 May 2026 04:25 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
17 मई को सभी लाइन पर देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ी आखिरी ट्रेन की टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली कैपिटल्स और रास्थान रॉयल्स के बीच 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए सभी लाइन पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया है।

अक्सर देर रात मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को घर लौटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मेट्रो के इस कदम से अब फैंस बिना किसी परेशानी और सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच सकेंगे। डीएमआरसी के इस एलान के बाद दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को मैच खत्म होने के बाद भी मेट्रो सर्विस मुहैया होगी जिससे सुरक्षित और सुगम यात्रा के जरिए दर्शक अपने घर तक पहुंच सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सामने कूदने पर खुद रुक जाएगी मेट्रो, नहीं जाएगी किसी की जान; DMRC ला रहा तकनीक

कुछ रूट पर तो 2:20 बजे तक सर्विस चालू रहेगी

रेड, येलो, ब्लू, ग्रीन, वायलेट, पिंक, मैजेंटा, ग्रे और एयरपोर्ट एक्सप्रेस सहित प्रमुख लाइन पर सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी, वहीं कुछ रूट पर तो लगभग 2:20 बजे तक सर्विस चालू रहेगी ताकि आखिरी दर्शक को भी कनेक्टिविटी मिल सके। समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक रात 12:20 बजे तक, कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक रात 12:25 बजे तक और मजलिस पार्क से दीपाली चौक तक रात 2:20 बजे तक सर्विस उपलब्ध रहेगी। वहीं नई दिल्ली और यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 को जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी सर्विस देर रात तक चालू रहेगी।

17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए सभी लाइन पर आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया है।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति! जानें कब तक तैयार हो जाएंगे फेज-V के तीन नए कॉरिडोर?

पिछले मैचों के दौरान भी दी थी सहुलियत

डीएमआरसी अधिकारियों ने यात्रियों को स्टेशन पर होने वाली घोषणाओं को ध्यान से सुनने और अपनी वापसी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। मेट्रो अथॉरिटी को उम्मीद है कि देर रात की इन सेवाओं से स्टेडियम के आसपास की सड़कों और पार्किंग सुविधाओं पर दबाव कम होगा, जहां आमतौर पर आईपीएल मैचों के दौरान भारी भीड़भाड़ देखने को मिलती है। दिल्ली मेट्रो ने मौजूदा आईपीएल सीजन के पिछले मैचों के दौरान भी दर्शकों को इसी तरह की सहुलियत दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन ट्रेनों का मेकओवर, DMRC कर रही मिड-लाइफ रिफर्बिशमेंट

दोगुना-तिगुना किराया चुकाना पड़ता है

आमतौर पर स्टेडियम में मैच खत्म होने के बाद हजारों की संख्या में लोग एक साथ बाहर निकलते हैं। इस वजह से अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा, देर रात कैब या ऑटो बुक करने के लिए यात्रियों को दोगुना-तिगुना किराया चुकाना पड़ता है। दिल्ली मेट्रो द्वारा समय बढ़ाए जाने से न केवल लोगों के पैसे बचेंगे, बल्कि सड़कों पर वाहनों का दबाव और पार्किंग की समस्या भी कम होगी। बहरहाल डीएमआरसी के इस फैसले से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह दोगुना होना तय है और वे अब बिना किसी तनाव के मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।