सामने कूदने पर खुद रुक जाएगी मेट्रो, नहीं जाएगी किसी की जान; DMRC ला रहा खास तकनीक
DMRC ने आईआईटी हैदराबाद के TIHAN के साथ समझौता किया है, जिसके तहत मेट्रो ट्रेनों में नेक्स्ट-जेनरेशन ऑटोनॉमस नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कोई अवरोध आने या किसी के कूदने पर मेट्रो समय रहते स्वयं रुक जाएगी और सफर अधिक सुरक्षित होगा।

मेट्रो के सामने अचानक कोई अवरोध आ जाए या कोई कूद जाए तो मेट्रो स्वयं समय रहते रुक जाएगी। इससे मेट्रो का सफर अधिक सुरक्षित होगा। इससे मेट्रो के सामने अचानक किसी के कूदने के कारण होने वाली घटनाएं रुक सकेंगी।
आने वाले समय में यह सच हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने नेक्स्ट-जेनरेशन ऑटोनॉमस नेविगेशन सॉल्यूशंस के लिए आईआईटी हैदराबाद के टीआईएचएएन (टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब फॉर ऑटोनॉमस नेविगेशन) के साथ समझौता किया है। यह दोनों मिलकर मेट्रो में स्वायत्त नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल शुरू करने के लिए काम करेंगे। डीएमआरसी के अनुसार आईआईटी हैदराबाद के टीआईएचएएन में पहले से इस तकनीक पर काम चल रहा है।
मेट्रो में अब भी खुद लग जाता है इमरजेंसी ब्रेक
मेट्रो ट्रेनों के सामने कोई अवरोध आने पर इमरजेंसी ब्रेक खुद लग जाता है, लेकिन नई तकनीक ज्यादा अत्याधुनिक और सटीक होगी। डीएमआरसी की ओर से सलाहकार (शोध व विकास) शोभन चौधरी और आईआईटी हैदराबाद की ओर से टीआईएचएएन के हब कार्यकारी अधिकारी डॉ. संतोष रेड्डी ने डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार इत्यादि की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन