Delhi Horror Man Named Faheem Poses as Sahil to Gangrape Woman Throws Flesh at Victim 'मुझे खून से नहलाया और मांस फेंका'… दिल्ली में रूह कंपा देने वाला गैंगरेप, 'फहीम' ने 'साहिल' बन रची खौफनाक साजिश, Delhi Hindi News - Hindustan
More

'मुझे खून से नहलाया और मांस फेंका'… दिल्ली में रूह कंपा देने वाला गैंगरेप, 'फहीम' ने 'साहिल' बन रची खौफनाक साजिश

युवती का दावा है कि साल 2022 में उसे बाटला हाउस बुलाया गया जहां उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया। पीड़िता के बयान के मुताबिक फहीम ने इस दौरान दोस्तों के साथ मिलकर उसका चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में ब्लैकमेल और धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया।

Thu, 21 May 2026 05:03 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
'मुझे खून से नहलाया और मांस फेंका'… दिल्ली में रूह कंपा देने वाला गैंगरेप, 'फहीम' ने 'साहिल' बन रची खौफनाक साजिश

दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में 23 वर्षीय दलित युवती के साथ शादी का झांसा देकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि शख्स ने फर्जी हिंदू बनकर युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। गैंगरेप के साथ ही युवती ने अपहरण, धर्म परिवर्तन, शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह से प्रताड़ित होने का भी दावा किया है।

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, युवती की साल 2021 में सोशल मीडिया के जरिए 'साहिल' नाम के शख्स से जान-पहचान हुई थी मगर बाद में पता चला की खुद को हिंदू बताने वाला शख्स असल में 'फहीम' है। इस दौरान शख्स ने खुद को संपन्न हिंदू परिवार का बताकर युवती संग शादी करने का वादा भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में गर्मी का तांडव: टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, 46°C के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’

चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया

युवती का दावा है कि साल 2022 में उसे बाटला हाउस बुलाया गया जहां उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया। पीड़िता के बयान के मुताबिक फहीम ने इस दौरान दोस्तों के साथ मिलकर उसका चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में ब्लैकमेल और धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया। इसके बाद उसे मेरठ ले जाया गया, जहां उसने आरोप लगाया कि उसके साथ फिर से यौन उत्पीड़न किया गया।

अवैध हथियारों के अवैध धंधे में लिप्त

न्यूज 18 के मुताबिक, पीड़िता के मुताबिक मेरठ में उसे पता चला की फहीम और उसका परिवार अवैध हथियारों के अवैध धंधे में लिप्त है। युवती ने बताया कि ‘वह मुझे डराने के लिए खून से नहला देता था। मुझे डराने-धमकाने के लिए वह मेरे ऊपर जानवरों का मांस फेंकता था।’ युवती ने 'तस्लीम मौलवी' नाम के शख्स का भी जिक्र किया है जिसने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान दिल्ली! RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला मरीज भर्ती, न करें ये गलतियां

चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है। साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती का सबसे पहले कथित तौर पर बाटला हाउस में गैंगरेप हुआ और फिर जामिया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! दिल्ली में जल्द इतनी सालाना आय वालों का भी बनेगा राशन कार्ड

2025 में फहीम को किया गया गिरफ्तार

एफआईआर के मुताबिक, फहीम को गुरुग्राम पुलिस ने 2025 में गिरफ्तार किया था और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया था जिसमें कथित तौर पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो थे। इससे उसके भरोसा हो गया था कि फोटो और वीडियोज लीक नहीं होंगे। हालांकि युवती का दावा है कि मंडोली जेल से फहीम ने उससे संपर्क करने किया था। युवती का कहना है कि उसे दुबई के नंबर से धमकी भरे कॉल आए हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।