Delhi CM Rekha Gupta Slams Arvind Kejriwal Over Sheesh Mahal Video Calls it a Symbol of Betrayal 'धुरंधर 3' वीडियो ने खोली 'शीश महल' की पोल? CM रेखा गुप्ता बोलीं- सच नहीं छिपेगा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 3' वीडियो ने खोली 'शीश महल' की पोल? CM रेखा गुप्ता बोलीं- सच नहीं छिपेगा

दिल्ली के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल के मुख्यमंत्री के रूप में आधिकारिक निवास रहे बंगले का एक वीडियो 'धुरंधर 3' शीर्षक से बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें 'दिल्ली का रहमान डकैत' बताया।

Thu, 26 March 2026 11:28 PMभाषा पीटीआई, नई दिल्ली
share
'धुरंधर 3' वीडियो ने खोली 'शीश महल' की पोल? CM रेखा गुप्ता बोलीं- सच नहीं छिपेगा

दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास रहे बंगले का वीडियो सार्वजनिक करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि यह 'शीश महल' केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, अहंकार और जनता के साथ विश्वासघात का जीता-जागता प्रमाण है।

दिल्ली के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख केजरीवाल के मुख्यमंत्री के रूप में आधिकारिक निवास रहे बंगले का एक वीडियो 'धुरंधर 3' शीर्षक से बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें "दिल्ली का रहमान डकैत" बताया।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के मुख्यमंत्री रहने के दौरान केजरीवाल के आधिकारिक आवास रहे 6, फ्लैगस्टाफ बंगले को 'शीशमहल' कहती रही है। सिंह वीडियो में आवास की भव्य चीजों और उनकी कीमत की जानकारी देते हुए दिख रहे हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म "धुरंधर" में रहमान डकैत एक पाकिस्तानी गैंगस्टर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार को पुरानी शराब नीति से 890 करोड़ का नुकसान : PAC रिपोर्ट में दावा

'लंबे समय से 'शीश महल' की सच्चाई जानने का इंतजार'

इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, "अब सच को छिपाया नहीं जा सकता। जो वर्षों तक पर्दे के पीछे छुपाया गया, आज वह पूरी दिल्ली की जनता के सामने है।" गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों को लंबे समय से 'शीश महल' की सच्चाई जानने का इंतजार था।

उन्होंने आरोप लगाया, "किस तरह 'आम आदमी' के नाम पर सत्ता में आए लोगों ने जनता के पैसों से अपने लिए शाही महल तैयार किया। यह शीश महल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, अहंकार और जनता के साथ विश्वासघात का जीता-जागता प्रमाण है। साथ ही नैतिक पतन का प्रतीक है।"

गुप्ता ने दावा किया कि वीडियो में जो दृश्य सामने आए हैं, वे दिखाते हैं कि कैसे सत्ता का दुरुपयोग कर विलासिता की हर सीमा पार की गई। उन्होंने कहा, “जो लोग कहते थे कि वे न गाड़ी लेंगे, न बंगला लेंगे, उन्होंने पर्दे के पीछे जनता के पैसों से अपने लिए ऐसा महल खड़ा किया, जिसमें आम आदमी का कोई स्थान नहीं था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EV पॉलिसी पर रेखा सरकार की बड़ी तैयारी, CM गुप्ता ने बताया कहां-कहां बनेंगे ATS

'महामारी में दिल्ली तड़प रही थी और सत्ता में बैठे लोग महल सजा रहे थे'

मुख्यमंत्री ने 'शीश महल' के निर्माण में हुए खर्च पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया, "जब दिल्ली की जनता महामारी और आर्थिक संकट से जूझ रही थी, तब पूर्व सरकार में सत्ता में बैठे लोग अपने लिए महल सजाने और 'वर्ल्ड क्लास' इंटीरियर बनवाने में व्यस्त थे। यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात है।"

गुप्ता ने दोहराया कि उनकी सरकार इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पहले ही आगे बढ़ाई जा चुकी है और विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) के माध्यम से विस्तृत जांच सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली सरकार जनता के हर एक पैसे का हिसाब देगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। यह सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 6565 बेड बड़ेंगे, नवजातों को असाध्य बीमारियों से बचाएगी अनमोल योजना

सीएजी की रिपोर्ट ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में बंगले के नवीनीकरण में हुई विभिन्न अनियमितताओं को सूचीबद्ध किया गया है। इस बंगले की नवीनीकरण की अनुमानित लागत लगभग आठ करोड़ रुपये थी, लेकिन इसका काम 33.66 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पलटवार करते हुए कहा कि जब केजरीवाल के "सरकारी आवास" का नवीनीकरण हो रहा था, उसी दौरान प्रधानमंत्री का आवास भी बनाया जा रहा था।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक बयान में कहा, "मुख्यमंत्री आवास की हर जानकारी सार्वजनिक है, जबकि प्रधानमंत्री के आवास की हर जानकारी गुप्त रखी गई है।"

"शीश महल" का मुद्दा भाजपा के प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक था और इसे फरवरी 2025 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के कारणों में भी गिना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।