Delhi Aaj Ka Mausam No More Rain for Today IMD Predicts Clear Skies and Gusty Winds सावधान! दिल्ली में आज 30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश होगी या नहीं? IMD ने दी जानकारी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

सावधान! दिल्ली में आज 30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश होगी या नहीं? IMD ने दी जानकारी

दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। शहर में शुक्रवार को सात मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी पर शनिवार सुबह बारिश नहीं हुई।

Sat, 21 March 2026 04:57 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! दिल्ली में आज 30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश होगी या नहीं? IMD ने दी जानकारी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के वजह से दिल्ली का मौसम बीते कुछ दिनों से सुहाना बना हुआ है। शनिवार सुबह तो आलम ये रहा कि कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शहर में शुक्रवार को सात मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी पर शनिवार सुबह बारिश नहीं हुई।

इस बीच मौसम को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) वैज्ञानिक, अखिल श्रीवास्तव ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर (पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक केंद्रित) खिसक गया है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम की गतिविधियों में कमी आई है। पहाड़ों पर गरज के साथ होने वाली बारिश और बर्फबारी कम में कमी आ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोनी चौक पर बनेगा 500 मीटर लंबा 4 लेन अंडरपास, ये रास्ते होंगे जाम से मुक्त

दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं

उन्होंने जानकारी दी है कि दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 20-30 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान, जो वर्तमान में सामान्य से 10°C नीचे है, इसमें सप्ताह के दौरान धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 22-23 मार्च को एक हल्के विक्षोभ के कारण दिल्ली में सुबह और शाम को बहुत हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम साफ रहेगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DL से बर्थ सर्टिफिकेट तक, जल्द WhatsApp पर ही मिलेंगी दिल्ली सरकार की 65 सर्विस

एक्यूआई 100 से नीचे दर्ज

आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के वजह से दिल्ली में हवा में प्रदूषक कणों में कमी आई है जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया है जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। शनिवार को सुबह आठ बजे एक्यूआई 94 दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यह एक्यूआई 93 दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'स्कैन करें, जानें और बताएं', दिल्ली की सड़कों के लिए QR आधारित फीडबैक सिस्टम

मार्च में 2023 के बाद सबसे ज्यादा बारिश

इस महीने 16.2 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है जिससे यह 2023 मार्च के बाद सबसे ज्यादा बारिश वाला मार्च का महीना बन गया है। साल 2023 में मार्च के महीने में कुल 50.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।