DL से बर्थ सर्टिफिकेट तक, जल्द WhatsApp पर ही मिलेंगी दिल्ली सरकार की 65 सर्विस
खास बात ये है कि डिजिटल गवर्नेंस के इस मॉडल से लोगों को संबंधित विभाग के दफ्तर में बार-बार जाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को रियल टाइम में ही जरूरी जानकारी मिलती रहेंगी और साथ ही तय समय सीमा के भीतर उनका काम पूरा किया भी हो जाएगा।

दिल्ली में जाति, आय प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी 65 सरकारी सर्विस जल्द व्हाट्सएप पर उपलब्ध होंगी। एक अधिकारी के मुताबिक सरकार अगले महीने से दिल्लीवासियों को ये सहुलियत दे सकती है। बजट सत्र के बाद इन सर्विस को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। यह सिस्टम इस्तेमाल करने में बहुत सरल होगा और 24 घंटे काम करेगा। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा।
अधिकारी के मुताबिक इसका उद्देश्य आम जनता तक बिना किसी परेशानी सरकारी सर्विस की पहुंचाना है। एआई चैटबॉट्स और व्हाट्सएप डायनेमिक फ्लो की मदद से व्हाट्सएप पर ही यूजर्स आवेदन कर सकेंगे साथ ही जरूरी सूचनाएं पा सकेंगे और सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे।
दफ्तर में बार-बार जाने की झंझट से छुटकारा
अधिकारी के मुताबिक इस सर्विस से लोगों तक सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी जिससे वे दिन रात कभी भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सेवा 24 घंटे काम करेगी। खास बात ये है कि डिजिटल गवर्नेंस के इस मॉडल से लोगों को संबंधित विभाग के दफ्तर में बार-बार जाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को रियल टाइम में ही जरूरी जानकारी मिलती रहेंगी और साथ ही तय समय सीमा के भीतर उनका काम पूरा किया भी हो जाएगा।
आईटी विभाग एक डैशबोर्ड तैयार कर रहा
अधिकारियों के मुताबिक राजस्व, परिवहन, सामाजिक कल्याण और अन्य विभागों की 65 सर्विस जो कि सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं वह अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होंगी। दिल्ली सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग एक डैशबोर्ड तैयार कर रहा है जिसके जरिए आवेदनों की रियल टाइम में निगरानी, प्रबंधन और तय समयसीमा के भीतर निपटान सुनिश्चत होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन