PWD to make new Underpass at Loni chowk in North-East Delhi Loni area also get benefit दिल्ली में लोनी चौक पर बनेगा 500 मीटर लंबा 4 लेन अंडरपास, इन रास्तों पर जाम से मिलेगी मुक्ति, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में लोनी चौक पर बनेगा 500 मीटर लंबा 4 लेन अंडरपास, इन रास्तों पर जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोनी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी यहां अंडरपास बनाएगा। इसके साथ ही नंद नगरी डिपो के पास पैदल सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जाएगा। 

Sat, 21 March 2026 05:20 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में लोनी चौक पर बनेगा 500 मीटर लंबा 4 लेन अंडरपास, इन रास्तों पर जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोनी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) यहां अंडरपास बनाएगा। इसके साथ ही नंद नगरी डिपो के पास पैदल सड़क पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाया जाएगा। दोनों कार्यों के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

लोनी चौक पर हर दिशा में वाहन दौड़ते हैं, ऐसे में यहां रोज ट्रैफिक जाम लगता है। एक तरफ शाहदरा से दुर्गापुरी चौक होते हुए लोनी के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर, दूसरी तरफ नंद नगरी से गोकलपुरी की ओर जाने वालों को समस्या होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए मंगल पांडेय मार्ग के लोनी चौक पर दुर्गापुरी से लोनी के बीच आवागमन वाली सड़क पर चार-लेन का अंडरपास बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 500 मीटर से अधिक होगी। इसमें से 230 मीटर हिस्सा लोनी बॉर्डर की तरफ और 265 मीटर हिस्सा दुर्गापुरी चौक की ओर बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मेट्रो के नए रूट से गाजियाबाद के लोगों को भी सहूलियत, लोनी तक मौज

दो साल में होंगे तैयार

अंडरपास के साथ फुटपाथ, सर्विस रोड, ड्रेनेज व रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनेगा। इसके बनने से शाहदरा से दुर्गापुरी चौक होते हुए लोनी की ओर जाने वालों को सुविधा होगी। अधिकारी ने बताया कि स्वीकृति प्राप्त होते ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे अगले दो साल के भीतर बना दिया जाएगा।

फुटओवर ब्रिज में होगी लिफ्ट की सुविधा

नंद नगरी डिपो के पास पहले चौराहा हुआ करता था, जो फ्लाईओवर बनने के बाद बंद हो गया। ऐसे में लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। लंबे समय से लोग फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने इसे बनाने के लिए भी कदम आगे बढ़ा दिया है। इस स्थान पर 50 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिसमें लिफ्ट की सुविधा भी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लोनी में रहने वालों के लिए गुड न्यूज! सभी 55 वार्डों में बनेंगे रैंप और पुलिया

सीलमपुर पुल का जीर्णोद्धार किया जाएगा

वहीं, सीलमपुर फ्लाईओवर के पुराने ढांचे को मजबूत करने के लिए भी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके संपूर्ण जीर्णोद्धार का फैसला किया है। इससे फ्लाईओवर पर वाहनों को लगने वाले झटकों की समस्या भी दूर की जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने पहले केवल एक्सपेंशन जॉइंट बदलने की योजना बनाई थी, लेकिन अब मरम्मत योजना में कई अतिरिक्त कार्य शामिल किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लोनी के DLF और अंकुर विहार को गुड न्यूज, अगस्त से मिलेगी यह सुविधा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।