Delhi aaj ka mausam light rain likely during night winds with speeds 40 kmph IMD weather update दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 40 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं; मौसम विभाग का अलर्ट, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 40 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं; मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि रात के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज, बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है।

Thu, 26 March 2026 09:07 PMMohit पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 40 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं; मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि जो इस सीजन में सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिनभर खिली धूप के कारण दिल्लीवासियों को हल्की तपिश का सामना करना पड़ा। 27 मार्च को गरज के साथ बौछारें पड़ने की गतिविधि जारी रहने की उम्मीद है, जिससे पूरी दिल्ली में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

रात के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि रात के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज, बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! दिल्ली में अगले 7 दिन इस रास्ते पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

एक्यूआई इतना ही दर्ज किया गया

राजधानी में आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 185 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। बुधवार को भी एक्यूआई इतना ही दर्ज किया गया था। सीपीसीबी के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली को हरा-भरा बनाए रखने NDMC की बड़ी तैयारी,इन इलाकों में बनाने जा रही 8 STP

बुधवार को कितना था तापमान?

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। पालम में 16.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा था, जबकि लोदी रोड में 15.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश में रह रहे आरोपी के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर रद्द, HC ने बताई बड़ी वजह

तापमान में गिरावट दर्ज की गई है

रिज में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था, जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था। मालूम हो कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शहर में रुक-रुक कर हुई बारिश के दौर के बाद यह बदलाव आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।