Delhi aaj ka mausam Heavy Rain Alert for Tonight Temperature to Drop by four degree तैयार रहिए! दिल्ली में आज रात भारी बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, Delhi Hindi News - Hindustan
More

तैयार रहिए! दिल्ली में आज रात भारी बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Mon, 6 April 2026 02:32 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तैयार रहिए! दिल्ली में आज रात भारी बारिश की संभावना, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (एनसीआर) में रहने वालों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने के वजह से आज रात दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में इसका असर देखने को मिल सकता है। आज देर रात दिल्ली और आस-पास के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि 8 से 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में दो युवकों ने मकान में लगाई आग, CCTV में कैद हुई करतूत

दो पश्चिमी विक्षोभ के एक के बाद एक आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ के एक के बाद एक आने की संभावना है, जिनका असर 7 और 8 अप्रैल को देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांशा हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं काम आई क्लाउड सीडिंग, दिल्ली-NCR की हवा अभी भी खराब; कहां कितना AQI?

सुबह और दोपहर का मौसम

दिल्लीवासियों की सोमवार सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। लोधी रोड में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 30 घंटों में बारिश दर्ज नहीं की गई और फिलहाल दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद पर झगड़ा, अब हत्या! दिल्ली के रामलीला मैदान में 17 साल के लड़के का मर्डर

कैसी ही अब दिल्ली की हवा?

दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई और एक्यूआई 123 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।