delhi ncr air pollution dangerous aqi very poor level नहीं काम आई क्लाउड सीडिंग, दिल्ली-NCR की हवा अभी भी खराब; कहां कितना AQI?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नहीं काम आई क्लाउड सीडिंग, दिल्ली-NCR की हवा अभी भी खराब; कहां कितना AQI?

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर ख़तरनाक स्थिति की ओर बढ़ गया है, मंगलवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत ख़राब' श्रेणी में 300 के करीब दर्ज किया गया, जिससे शहर में सुबह से ही धुंध छाई हुई है।

Wed, 29 Oct 2025 07:32 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नहीं काम आई क्लाउड सीडिंग, दिल्ली-NCR की हवा अभी भी खराब; कहां कितना AQI?

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अधिकांश इलाकों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। आज भी सुबह से दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है। वहीं औसत एक्यूआई भी बहुत खराब के करीब ही है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य इलाकों का भी यही हाल है।

कहां कितना AQI (सुबह 7 बजे)?

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)274खराब
पंजाबी बाग300बहुत खराब
वजीरपुर330बहुत खराब
आनंद विहार307बहुत खराब
आईटीओ306बहुत खराब
बवाना322बहुत खराब
IGI एयरपोर्ट223खराब
नोएडा231खराब
ग्रेटर नोएडा256खराब
गाजियाबाद248खराब
गुरुग्राम150खराब
फरीदाबाद198खराब
,

कल कैसा रहा प्रदूषण का स्तर?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह औसत एक्यूआई 305 था, जो शाम चार बजे कुछ सुधार के साथ घटकर 294 पर पहुंचा। दिल्ली के 38 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 20 केंद्रों पर एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें सिरी फोर्ट में सर्वाधिक 347 और वजीरपुर में 332 एक्यूआई दर्ज हुआ। राहत की बात यह रही कि मंगलवार शाम तक किसी भी केंद्र पर प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी (400 से ऊपर) में नहीं पहुंचा। सोमवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 301 दर्ज हुआ था, जिससे साफ है कि वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, हल्की हवा की गति (करीब 10 किमी प्रति घंटा) ने प्रदूषकों के फैलाव में मदद की, जिससे प्रदूषण में थोड़ी गिरावट आई।

पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में हुई बढोतरी

राजधानी में पीएम 2.5 का स्तर 125 दर्ज किया गया जबकि इसका मानक स्तर 60 होता है। इसी तरह प्रदूषक कण पीएम 10 का मानक स्तर 100 होता है लेकिन राजधानी में मंगलवार शाम 5 बजे यह 219 दर्ज किया गया। सिरीफोर्ट इलाके में एक्यूआई 347 अंक पर रहा। वजीरपुर में 332, आईटीओ में 321, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम क्षेत्र में 318 एक्यूआई दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।