ईद पर झगड़ा, अब हत्या! दिल्ली के रामलीला मैदान में 17 साल के लड़के को चाकू गोदकर मार डाला
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हसमत के रूप में हुई है। हसमत को गंभीर हालत में BJRM अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हसमत के रूप में हुई है। हसमत को गंभीर हालत में BJRM अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 5 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान में हसमत पर दिलशाद, इरफान, इमरान और रिजबुल ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में हसमत को कई चाकू लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों परिवारों के बीच चल रहा था विवाद
दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का नतीजा है। बताया गया कि मृतक का भाई हकीम पिछले 5-6 साल से मनवारा (आरोपी पक्ष के परिवार की लड़की) के साथ दोस्ती में था। हालांकि, 2024 में उसकी शादी किसी और महिला से हो गई, लेकिन संबंध जारी रहने से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा।
ईद के मौके पर विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि मृतक हसमत की पत्नी आसिया के साथ गाली-गलौज की गई। इस घटना के बाद हसमत आरोपी पक्ष के घर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। तभी से आरोपी परिवार रंजिश रखे हुए था।
5 अप्रैल को रामलीला मैदान में हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को मौका देखकर आरोपियों ने रामलीला मैदान में हसमत को घेर लिया और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मामले में 6 अप्रैल को एफआईआर नंबर 201/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और आपसी विवादों को न बढ़ाने की अपील की है।




साइन इन