2 साल से स्वाति मालीवाल पर क्या दबाव डाल रहे थे केजरीवाल? अब सांसद ने खुद बताया
पार्टी से दूरी बनाने और बीजेपी का दामन थामने पर स्वाति ने प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं, बल्कि इसलिए हुई हूं क्योंकि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास है।

आम आदमी पार्टी (आप) में शुक्रवार को बड़ी टूट सामने आई। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 6 अन्य राज्यसभा सांसद ने पार्टी से दूरी बना ली जिनमें एक नाम स्वाति मालीवाल का भी है जो कि पिछले दो साल से लगातार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं।
पार्टी से दूरी बनाने और बीजेपी का दामन थामने पर स्वाति ने प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल पर भी जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मैं किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं, बल्कि इसलिए हुई हूं क्योंकि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास है।
इस वजह से संसद में बोलने नहीं दिया गया?
राज्यसभा सांसद ने कहा ‘मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी ज्वाइन कर ली है। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी। अपना घर और छोड़ी। सात साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से बुरी तरह से पिटवाया। जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और एफआईआर दर्ज करने की कोशिश की तो मुझे डराया गया और धमकाया गया। यहां तक कि पिछले दो साल में केजरीवाल ने मेरे पर हर संभव दबाव बनवाया कि मैं ये एफआईआर वापस ले लूं। इसके चलते मुझे दो साल में एकबार भी पार्टी के टाइम से संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया।’
केजरीवाल को बताया महिला विरोधी
उन्होंने आगे कहा ‘ये बहुत ही ज्यादा शर्म की बात है और मैं ये मानती हूं कि अरविंद केजरीवाल एक निहायती महिला विरोधी इंसान हैं। आज आम आदमी पार्टी और केजरीवाल इस देश में झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं। ये लोग सबके सब पंजाब में घुस गए हैं और पंजाब की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं। इन्होंने पंजाब को अपना पर्सनल एटीएम बना दिया है। रेत खनन आज पंजाब में चरम सीमा पर है। ड्रग भी चरम सीमा पर है और सबकुछ इनकी शह में हो रहा है।’
पीएम मोदी की जमकर तारीफ
एक तरफ देश में केजरीवाल हैं जो कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक निर्णायक लीडरशिप है। वे पूरे विश्व में बेहद पॉपुलर नेता हैं। चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारना हो चाहे देश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म करना हो। चाहे वह तीन तलाक जैसे नाजुक मुद्दे पर निर्णायक फैसले लेना हो, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसे-ऐसे एतिहासिक काम किए हैं जिनकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन