शराब के लिए नहीं दी बाइक तो फूंक डाली! हाथ पर ‘CRIME’ टैटू वाले नाबालिग का बदला, पुलिस ने ऐसे दबोचा
गिरफ्तारी और पुलिस की नजर में आने से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था हालांकि पुलिस की ओर से जिले में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ किए जा रहे सर्विलांस के दौरान पुलिस की नजर में आया।

हाथ पर क्राइम (Crime) शब्द का टैटू और आपराधिक मानसिकता से प्रभावित नाबालिग को एक शख्स की मोटरसाइकिल को आग लगाकर फूंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि नाबालिग ने शख्स से शराब खरीदने के लिए मोटरसाइकिलन मांगी थी और जब शख्स ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने अन्य दो साथियों के साथ बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की तो उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता का नाम सुबेदार है और घटना आदर्श नगर इलाके की है। नाबालिग लड़के ने सुबेदार से मोटरसाइकिल मांगी थी ताकि वह शराब खरीदने जा सके। सुबेदार के मना करने पर तीन नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर बदले की भावना से मोटरसाइकिल को ही आगे के हवाले कर दिया।'
लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था
गिरफ्तारी और पुलिस की नजर में आने से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था हालांकि पुलिस की ओर से जिले में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ किए जा रहे सर्विलांस के दौरान पुलिस की नजर में आया। पुलिस ने इस दौरान आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार टेक्नीकल सर्विलांस और लोकल इनपुट का भी सहारा लिया।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने हाथ पर क्राइम (Crime) शब्द का बड़ा टैटू छपवाया हुआ है। आरोपी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर हथियारों संग फोटो और वीडियोज अपलोड करता है ताकि इलाके में अपना खौफ जमा सके। आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों से पता चला कि नाबालिग आरोपी 'CRIME' और 'king_of_azadpur_001' यूजरनेम से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे वीडियोज और फोटोज की भरमार है जिसमें वह आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करता नजर आता है।'
क्रिमिनल लाइफस्टाइल का महिमामंडन
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हथियारों को दिखाने, क्रिमिनल लाइफ स्टाइल का महिमामंडन कर इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश में जुटा था।
पहले से पांच आपराधिक मामलों में शामिल
यही नहीं जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी पहले से पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है जिनमें छीना-झपटी, मारपीट, चोरी, आगजनी और हत्या का प्रयास शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में इसके साथियों की मिलीभगत की जांच कर रही है और साथ ही यह भी पता लगा रही है कि आरोपी नाबालिग और कितने अपराध में शामिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन